भारी बारिश के बीच असम पहुंचीं उर्मिला मातोंडकर, कामाख्या देवी के किए दर्शन

- मुंबई । अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर शनिवार को असम स्थित कामाख्या मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके फैंस को झलक दिखाई, जिसमें वह भक्ति में डूबी नजर आईं।
इंस्टाग्राम पर मंदिर के प्रांगण से तस्वीरें शेयर करते हुए उर्मिला ने बताया कि वह नो मेकअप लुक और ग्लैमर से दूर और भक्ति में लीन हैं।
उन्होंने कैप्शन में लिखा, “कामाख्या मंदिर… झमाझम बारिश, रास्ते बंद… शहर ठप… पर दर्शन तो करने थे तो जिंदगी की अन्य चीजों की तरह यह भी मां पर छोड़ दिया और मां का बुलावा आ गया और दर्शन भी हुए। नो मेकअप, नो ग्लैमर… बस भक्ति।”
उर्मिला ने तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह दीपक जलाती और हाथ जोड़े भक्ति में लीन नजर आईं। तस्वीरों में वह माथे पर रोली लगाए और हाथ में प्रसाद स्वरूप चुनरी को पकड़े नजर आईं।
असम में देवी कामाख्या का मंदिर है। गुवाहाटी में नीलांचल पहाड़ियों में स्थित, मंदिर में अंबुबाची मेला आयोजित किया जाता है, जो देवी कामाख्या के मासिक धर्म का जश्न मनाने वाला एक वार्षिक उत्सव है।

- उर्मिला के अभिनय करियर पर नजर डालें तो वह हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगू, मलयालम और मराठी समेत कई भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
उर्मिला ‘चमत्कार’, ‘आ गले लग जा’, ‘एक हसीना थी’, ‘भूत’, ‘रंगीला’, ‘जुदाई’, ‘मेरे सपनों की रानी’, ‘सत्या’, ‘जानम समझा करो’, ‘कुंवारा’, ‘प्यार तूने क्या किया’, ‘ओम जय जगदीश’, ‘पिंजर’, ‘खूबसूरत’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह बड़े पर्दे पर आखिरी बार साल 2018 में ‘ब्लैकमेल’ में नजर आई थीं।
वह साल 2022 में वेब सीरीज ‘तिवारी’ में दिखी थीं। सौरभ वर्मा के निर्देशन में बनी सीरीज कल्कि तिवारी नाम की एक महिला पर आधारित है, जो एक ऐसे अपराध के लिए जेल से रिहा हुई है, जो उसने किया ही नहीं था। जेल से बाहर आने के बाद वह उस आदमी को खोजने का फैसला करती है, जिसने उसे फंसाया था।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं