Saved life : पारिवारिक विवाद से क्षुब्ध युवक ने कुएं में लगाई छलांग, फायर ब्रिगेड ने बचाई जान ?

पारिवारिक विवाद से क्षुब्ध युवक ने कुएं में लगाई छलांग, फायर ब्रिगेड ने बचाई जान

Saved life : पारिवारिक विवाद से क्षुब्ध युवक ने कुएं में लगाई छलांग, फायर ब्रिगेड ने बचाई जान ?
Saved life : पारिवारिक विवाद से क्षुब्ध युवक ने कुएं में लगाई छलांग, फायर ब्रिगेड ने बचाई जान ?
  • जफराबाद (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के कजगांव स्थित जेठपुरा मोहल्ले में रविवार को पारिवारिक विवाद के चलते एक मंदबुद्धि युवक ने कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से युवक को बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार सरफराज अहमद (32 वर्ष), पुत्र मोहम्मद इलियास, निवासी जेठपुरा, मानसिक रूप से अस्वस्थ है। बताया जा रहा है कि रविवार को किसी पारिवारिक विवाद से क्षुब्ध होकर उसने घर के पास स्थित कुएं में छलांग लगा दी। संयोगवश उसकी जान बच गई, हालांकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही जफराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड टीम को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को कुएं से बाहर निकाला गया तथा एंबुलेंस के जरिए उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

Check Also

Conversation with CO Hapur : अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा रा के पदाधिकारी पहुंचे थाना बाबूगढ़ की थाना प्रभारी सी ओ हापुड़ से हुई वार्ता ?

Conversation with CO Hapur : अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा रा के पदाधिकारी पहुंचे थाना बाबूगढ़ की थाना प्रभारी सी ओ हापुड़ से हुई वार्ता ?

Conversation with CO Hapur : अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा रा के पदाधिकारी पहुंचे थाना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *