Fatima Sana : फातिमा सना ने पांच दिन में सीखी सर्फिंग, बोलीं- थोड़ा-थोड़ा आ गया ?

फातिमा सना ने पांच दिन में सीखी सर्फिंग, बोलीं- ‘थोड़ा-थोड़ा आ गया’

Fatima Sana : फातिमा सना ने पांच दिन में सीखी सर्फिंग, बोलीं- थोड़ा-थोड़ा आ गया ?
Fatima Sana : फातिमा सना ने पांच दिन में सीखी सर्फिंग, बोलीं- थोड़ा-थोड़ा आ गया ?
  • मुंबई। अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने अपनी श्रीलंका छुट्टियों के दौरान सर्फिंग सीखने का मजेदार अनुभव साझा किया। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने बताया कि सिर्फ पांच दिनों में सर्फिंग में हाथ आजमाया और थोड़ा-थोड़ा सीख भी लिया।
    फातिमा ने इंस्टाग्राम पर सर्फिंग की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए। एक फोटो में वह सर्फबोर्ड के साथ पोज देती दिखीं, जबकि वीडियो में वह समुद्र की लहरों पर सर्फिंग करती नजर आईं।
    उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “5 दिन में सर्फिंग सीखने की कोशिश की और थोड़ा-थोड़ा सीख भी लिया। मैंने दोस्त अदिति सागर के साथ सर्फिंग का अचानक प्लान बनाया और हम दोनों ने शुरुआत की।”
    सना ने आगे बताया, “आखिरी से दूसरी स्लाइड में वीडियो है। अगर आप श्रीलंका में सर्फिंग सीखना चाहते हैं, तो चंदू बेस्ट टीचर हैं। मैंने पहले कभी सर्फिंग नहीं की थी, लेकिन उन्होंने मुझे बोर्ड पर खड़ा कर दिया।”
    फातिमा की इस पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, उनकी मेहनत की तारीफ कर रहे हैं।
    सना फातिमा के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म निर्देशक अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनों’ में दिखेंगी, जो 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म आधुनिक रिश्तों, प्यार, दिल टूटने की कहानी पर आधारित है।
    फिल्म में सना फातिमा के साथ आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अनुपम खेर और नीना गुप्ता भी अहम भूमिकाओं में हैं।
    इसके अलावा, फातिमा वेब सीरीज ‘तीन कौवे’ में पावेल गुलाटी और सिद्धांत गुप्ता के साथ नजर आएंगी। सिद्धार्थ रॉय कपूर के प्रोडक्शन में बन रही यह सीरीज कॉमेडी, इमोशन्स और रोजमर्रा की जिंदगी का मिश्रण होगी। शो के बारे में ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
    फातिमा की पिछली रिलीज ‘सैम बहादुर’ थी, जो भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की जिंदगी पर आधारित थी।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

Check Also

The curtain will rise : वेब सीरीज 'स्नो ब्राइड' में रहस्य सुलझाती नजर आएंगी भूमिका गुरुंग, यति की कहानी के राज से उठेगा पर्दा ?

The curtain will rise : वेब सीरीज ‘स्नो ब्राइड’ में रहस्य सुलझाती नजर आएंगी भूमिका गुरुंग, यति की कहानी के राज से उठेगा पर्दा ?

मुंबई । टीवी शो ‘निमकी मुखिया’ और ‘निमकी विधायक’ में अपनी एक्टिंग से पहचान बनाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *