Public ceremony and foundation stone laying : जनपद में हो रहे निर्माण कार्यों के लोकपर्ण एवं शिलान्यास के अवसरों पर प्रतिनिधियों को दिया जाए निमंत्रण ?

माननीय प्रभारी मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल एवं सांसद लोकसभा क्षेत्र अमरोहा श्री कुंवर सिंह तंवर की अध्यक्षता में जिला योजना की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न
जनपद में हो रहे निर्माण कार्यों के लोकपर्ण एवं शिलान्यास के अवसरों पर प्रतिनिधियों को दिया जाए निमंत्रण
शासन द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं में पात्र व्यक्तियो को मिले लाभ: प्रभारी मंत्री
- हापुड़ आज जिला योजना की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे माननीय प्रभारी मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल एवं सांसद लोकसभा क्षेत्र अमरोहा श्री कुंवर सिंह तंवर की अध्यक्षता मे आयोजित की गयी।
सर्वप्रथम गत बैठक की अनुपालन आख्या से मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गौतम द्वारा मा0 प्रभारी मंत्री को अवगत कराया। जिला योजना की बैठक के दौरान दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, राष्ट्रीय समाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रमीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना, दीन दयाल उपाध्याय विद्युत योजना, मृदा स्वस्थ कार्ड, अमृत योजना तथा अन्य योजनाओ की समीक्षा पर मा0 मंत्री जी ने सभी अधिकारियो से योजनाओं को निर्धारित अवधि मे पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा की जिन योजनाओ को शासन से स्वीकृति प्राप्त है उसके लोकार्पण और शिलान्यास करने से पूर्व जनपद के प्रतिनिधियों को जानकारी अवश्य दी जाए। मा0 सांसद लोकसभा क्षेत्र अमरोहा के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकानों में पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने कहा की जिनकी पेंशन शासन स्तर पर लम्बित है उनके लिये जिला समाज कल्याण अधिकारी व्यक्तिगत प्रयास कर ले। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष जो भी आवेदन प्राप्त हो रहे हैं उनकी जल्द से जल्द तिथि निर्धारित करके विवाह कार्य संपन्न कराया जाए उन्होंने स्पष्ट कहा कि अधिक से अधिक आवेदनों के चक्कर में पूर्व में प्राप्त हुए आवेदनों के कार्य में विलंब नहीं किया जाए।

- समाज कल्याण विभाग में सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जो भी आवेदन प्राप्त हो रहे हैं उनमें निरंतर करवाई सुचारू रहनी चाहिए। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान पूर्ण योजनाओं की सूची उपलब्ध कराने, कार्यो मे तेजी लाने एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिये।
- मा0 प्रभारी ने सभी अधिकारी से अपने अपने विभाग के तहत कराये जा रहे कार्यो की जानकारी सम्बंधी मा0 विधायक को देने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी शासन द्वारा संचालित योजनाओं में पात्र लाभार्थी को लाभ अवश्य प्राप्त हो कोई भी लाभार्थी लाभ से वंचित ना हो इसका विशेष ध्यान रखें।
जिला योजना की बैठक में जिलाधिकारी श्री अभिषेक पांडेय ने कहा कि सभी अधिकारीगण अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं को मा0 प्रभारी मंत्री के द्वारा प्राप्त निर्देशन में काम करें तथा उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरे।
बैठक के दौरान मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नगर, माननीय विधायक सदर श्री विजयपाल, मा0 विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया, मा0 विधायक धौलाना धर्मेश सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं