किसानों के हित में योजनाएं घर-घर पहुंचाने और खाद आपूर्ति सुनिश्चित करने पर कृषि अधिकारियों संग महत्वपूर्ण चर्चा

- उप निदेशक कृषि श्री राम मिलन जी परिहार और जिला कृषि अधिकारी श्री नरेंद्र सिंह जी से भेंट हुई, उपनिदेशक कृषि ने जिले में विभाग द्वारा संचालित जिले में विभाग द्वारा कृषकों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी और इस संबंध में प्रकाशित पुस्तिका भेंट की, जिला कृषि अधिकारी ने जिले में खाद की आपूर्ति नियमित और सुचारू रखने से संबंधित उनके विभाग द्वारा उठाए गए कदमों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी और इस जानकारी के विवरण को संजोए हुए एक पत्र को दिया।
- दोनों अधिकारियों से जिले के किसानों के हित में शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी ग्राम पंचायतों का सहयोग लेकर घर घर तक पहुंचाने और सबको इनका लाभ दिलवाने हेतु कहा साथ ही जिले में किसी भी स्थिति में किसानों को खाद की किल्लत ना हो ये सुनिश्चत करने और कालाबाजारी करने वाले लोगों पर सख्त कार्यवाही हेतु वार्ता हुई जिससे सरकार की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे लोगों को सफलता ना मिले और किसानों को कोई परेशानी ना हो। साथ ही आगामी फसल की सीजन से पूर्व ही जिले में आवश्यक उर्वरकों की मात्रा का ठीक पूर्वानुमान लगाकर इसी पूरी जानकारी विधिवत शासन तक पहुंचाने हेतु सुझाव दिया गया जिससे समय से पूर्व ही आवश्यक उर्वरकों की उपलब्धता शासन स्तर से सुनिश्चित कराई जा सके। दोनों अधिकारियों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए शासन की मंशा अनुसार किसानों के सर्वोत्तम हित में कार्य करने के प्रति प्रतिबद्धता प्रकट की।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home
News Editor- (Jyoti Parjapati)