More seriously injured: पंजाब के होशियारपुर में बस पलटने से 8 लोगों की मौत, 32 से ज्यादा गंभीर घायल ?

पंजाब के होशियारपुर में बस पलटने से 8 लोगों की मौत, 32 से ज्यादा गंभीर घायल

More seriously injured: पंजाब के होशियारपुर में बस पलटने से 8 लोगों की मौत, 32 से ज्यादा गंभीर घायल ?
More seriously injured: पंजाब के होशियारपुर में बस पलटने से 8 लोगों की मौत, 32 से ज्यादा गंभीर घायल ?

पंजाब के होशियारपुर:- में आज बड़ा सड़क हादसा हुआ है। दसूहा में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है और 32 से ज्यादा यात्री घायल हैं। हादसा दसूहा हाजीपुर रोड पर सगरा बस अड्डे के पास हुआ है। हादसे की खबर मिलते ही लोग, पुलिस, प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस और लोगों ने मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। बस को क्रेन की मदद से सीधा करके उसके नीचे दबे लेागों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 8 घायलों को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

मृतकों में मां-बेटी और बच्चा शामिल

दसूहा DSP कुलविंदर सिंह ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि बस में 39 यात्री सवार थे। मृतकों में मां-बेटी शामिल हैं, जिनके नाम रज्जू बाला बेटी अशरफ अली और मीना पत्नी अशरफ अली निवासी बुड्ढा मल है। दसूहा सिविल अस्पताल के मौजूदा SMO डॉक्टर मनमोहन सिंह ने बताया कि मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। हादसे में जिनकी जान गई है, उनमें से कुछ की मौके पर ही मौत हो गई थी और कुछ ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। हादसे का कारण बस की तेज रफ्तार बताई जा रही है, जिस कारण सामने आई कार को बचाने के चक्कर में बस का बैलेंस बिगड़ गया और वह पलट गई।

बस की तेज स्पीड हादसे का कारण

DSP कुलविदंर सिंह ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस दूसहा जा रही थी कि सिंगल रोड पर बस के सामने अचानक कार आ गई। बस की स्पीड काफी तेज थी, जिसे ड्राइवर कंट्रोल नहीं कर पाया और उसने बस साइड में मोड़ ली। अचानक मुड़ने से बस का बैलेंस बिगड़ गया और वह पलट गई। बस पलटते ही कई मीटर दूर तक घिसटती गई। बस धड़ाम से जमीन पर गिरी, जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गांव के लोग दौड़े आए, जिन्होंने पुलिस को हादसे की सूचना दी। क्रेन को बुलाकर ग्रामीणों ने सब को सीधा किया। हादसे में कार सवार लोगों को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बस को अपनी आंखों से पलटते देखा। उसके बयान दर्ज करके केस दर्ज कर लिया गया है। हादसे में बस का ड्राइवर घायल हुआ है। अगर हादसा उसके कारण हुआ होगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

News Editor- (Jyoti Parjapati)

Check Also

Union Territories : चक्रवात 'अर्नब' से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पर असर पड़ने की आशंका: NDRF DIG ?

Union Territories : चक्रवात ‘अर्नब’ से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पर असर पड़ने की आशंका: NDRF DIG ?

नई दिल्ली। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने मंगलवार को कहा कि आने वाले साइक्लोन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *