A harmony center will be established : शाहदरा कालिंदी विहार में बुद्धा पार्क निर्माण प्रगति पर, उपेन्द्र सिंह ने निरीक्षण किया, समरसता केंद्र बनेगा ?

A harmony center will be established : शाहदरा कालिंदी विहार में बुद्धा पार्क निर्माण प्रगति पर, उपेन्द्र सिंह ने निरीक्षण किया, समरसता केंद्र बनेगा

A harmony center will be established : शाहदरा कालिंदी विहार में बुद्धा पार्क निर्माण प्रगति पर, उपेन्द्र सिंह ने निरीक्षण किया, समरसता केंद्र बनेगा
A harmony center will be established : शाहदरा कालिंदी विहार में बुद्धा पार्क निर्माण प्रगति पर, उपेन्द्र सिंह ने निरीक्षण किया, समरसता केंद्र बनेगा

बुद्धा पार्क बनेगा सामाजिक समरसता का केंद्र – भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह

आगरा। आगरा नगर निगम द्वारा शाहदरा कालिंदी विहार क्षेत्र में निर्माणाधीन बुद्धा पार्क का नव निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। बुधवार को भारतीय जाटव समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह ने अपनी राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय टीम के पदाधिकारियों के साथ बुद्धा पार्क के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और स्वरूप का बारीकी से अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने निर्माण कार्य की सराहना करते हुए इसे आगरा शहर के लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल बताया। उपेन्द्र सिंह ने कहा कि बुद्धा पार्क केवल एक मनोरंजन स्थल नहीं होगा, बल्कि यह सामाजिक समरसता, शांति, समानता और प्रेरणा का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं और यह पार्क उन्हीं मूल्यों को आगे बढ़ाने का माध्यम बनेगा।

गौरतलब है कि 3 अगस्त 2025 को भाजपा नेता एवं भारतीय जाटव समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार शमी (पूर्व न्यायाधीश) तथा प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से भेंट कर एक पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा था। इस ज्ञापन में आगरा में तथागत भगवान बुद्ध से संबंधित एक भव्य और सुव्यवस्थित पार्क के निर्माण की मांग प्रमुख रूप से शामिल थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने इस प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए बुद्धा पार्क के निर्माण में विशेष रुचि दिखाई थी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि इस पार्क को बृहद, भव्य और जनभावनाओं के अनुरूप विकसित किया जाए, ताकि यह स्थल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बन सके। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद आगरा नगर निगम द्वारा इस परियोजना पर तेजी से कार्य प्रारंभ किया गया

A harmony center will be established : शाहदरा कालिंदी विहार में बुद्धा पार्क निर्माण प्रगति पर, उपेन्द्र सिंह ने निरीक्षण किया, समरसता केंद्र बनेगा
A harmony center will be established : शाहदरा कालिंदी विहार में बुद्धा पार्क निर्माण प्रगति पर, उपेन्द्र सिंह ने निरीक्षण किया, समरसता केंद्र बनेगा

आज जब बुद्धा पार्क का निर्माण आकार लेता दिखाई दे रहा है, तो तथागत भगवान बुद्ध एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर के अनुयायियों में हर्ष और संतोष का माहौल है। निरीक्षण के दौरान उपेन्द्र सिंह ने कहा कि यह पार्क समाज के सभी वर्गों के लिए खुलेगा और यहां आने वाले लोग शांति, आत्मचिंतन और प्रेरणा का अनुभव करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस पार्क के माध्यम से सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचेगा।

स्थानीय नागरिकों और समाज के लोगों ने भी इस पहल की सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच और सकारात्मक निर्णयों के कारण ही आगरा को एक ऐसा महत्वपूर्ण स्थल मिलने जा रहा है, जो सामाजिक एकता को मजबूत करेगा। लोगों का मानना है कि बुद्धा पार्क न केवल धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा, बल्कि यह क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा।

निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने पार्क में बनाए जा रहे विभिन्न ढांचों, हरित क्षेत्र, पाथवे, बैठने की व्यवस्था और सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों को देखा। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण की समयसीमा और गुणवत्ता को लेकर भी जानकारी प्राप्त की। उपेन्द्र सिंह ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और इसे निर्धारित समय के भीतर पूर्ण किया जाए।

इस अवसर पर भारतीय जाटव समाज के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल कुमार (पूर्व न्यायाधीश), प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह, महिपाल सिंह, लक्ष्मण प्रसाद सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि बुद्धा पार्क का निर्माण समाज के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी।

पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि यह पार्क युवाओं को भगवान बुद्ध और डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों से जोड़ने का कार्य करेगा। यहां आयोजित होने वाले सामाजिक, सांस्कृतिक और वैचारिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देंगे।

अंत में उपेन्द्र सिंह ने कहा कि भारतीय जाटव समाज और भाजपा सदैव समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करती रही है। बुद्धा पार्क का निर्माण उसी सोच का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पार्क आने वाले समय में आगरा की पहचान बनेगा और सामाजिक एकता का मजबूत केंद्र साबित होगा।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Akhilesh Yadav : लखनऊ में मुठभेड़ के बाद 'शेरू' गिरफ्तार, मेरठ में CM योगी और झांसी में अखिलेश यादव का दौरा आज

Akhilesh Yadav : लखनऊ में मुठभेड़ के बाद ‘शेरू’ गिरफ्तार, मेरठ में CM योगी और झांसी में अखिलेश यादव का दौरा आज ?

Akhilesh Yadav : लखनऊ में मुठभेड़ के बाद ‘शेरू’ गिरफ्तार, मेरठ में CM योगी और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *