A symbol of gratitude : तिरंगा यात्रा भारत मां, महापुरुषों, क्रांतिकारियों व वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक ?

A symbol of gratitude : तिरंगा यात्रा भारत मां, महापुरुषों, क्रांतिकारियों व वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक

A symbol of gratitude : तिरंगा यात्रा भारत मां, महापुरुषों, क्रांतिकारियों व वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक ?
A symbol of gratitude : तिरंगा यात्रा भारत मां, महापुरुषों, क्रांतिकारियों व वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक ?

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

  • लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान (13-15 अगस्त) का शुभारंभ किया। राष्ट्रभक्ति के गीतों की धुनों के बीच मुख्यमंत्री ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया, फिर अपने आवास से यात्रा को रवाना किया। सीएम ने युवाओं का अभिनंदन करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।
  • मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि देश आजादी के 78 वर्ष पूरे कर रहा है। आजादी के इस अमृतकाल में हर भारतीय के मन में संविधान, राष्ट्रीय प्रतीकों, राष्ट्रीयता, क्रांतिकारियों-महापुरुषों के प्रति श्रद्धा व सम्मान का भाव और प्रगाढ़ हो। यह हर जन, हर घर तक पहुंचे, प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा के माध्यम से इसे हम सभी देख रहे हैं। तिरंगा यात्रा केवल यात्रा नहीं, बल्कि भारत मां, महापुरुषों, क्रांतिकारियों और वीर सैनिकों के प्रति हमारी कृतज्ञता भी है। हर गांव, नगर, जनपद में तिरंगा यात्रा इसका उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। यूपी में भी हर घर तिरंगा, सेल्फी विद तिरंगा से जुड़ रहे हैं। देश औऱ सैनिकों के सम्मान तथा आन-बान-शान का प्रतीक तिरंगा हर भारतीय के घर में लहराया जाना चाहिए।

भारत के शौर्य, पराक्रम, सामर्थ्य और शक्ति को दुनिया ने देखा

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत के शौर्य, पराक्रम, सामर्थ्य और शक्ति को दुनिया ने देखा है। इसे लेकर जब दुनिया अचंभित है तो हर भारतीयों का दायित्व बनता है कि भारत का सम्मान ऊंचा बनाए रखें। सीएम ने अपील की कि 140 करोड़ भारतवासी स्वयं के स्वार्थों की तिलांजलि देकर राष्ट्रमाता के चरणों में समर्पित होकर तिरंगा को हर घर पर लगाकर देश की आजादी के इस समारोह में भागीदार बनें। सीएम ने कहा कि सामाजिक एकता को छिन्न-भिन्न करने का कुत्सित प्रयास करने वालों तथा समाज, क्षेत्र, भाषा, जाति समेत अनेक वादों के नाम पर बांटने वाले तत्वों को बेनकाब करें।

‘विकसित उत्तर प्रदेश-आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ को बनाएंगे जीवन का मंत्र

  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 2047 तक का विराट लक्ष्य ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ सभी के सामने है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके संकल्पों के साथ जुड़कर ‘विकसित उत्तर प्रदेश-आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के उनके मार्गदर्शन को अपने जीवन का हिस्सा व मंत्र बनाएंगे। इस समारोह में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल और विधायक नीरज बोरा, जया देवी व ओपी श्रीवास्तव के साथ विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह, मुकेश शर्मा, उमेश द्विवेदी व भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी आदि मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, युवाओं संग ली सेल्फी

  • मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों व जनप्रतिनिधियों संग हाथ में तिरंगा लेकर ‘भारत मां की जयकार, वंदे मातरम’ की गूंज के साथ यात्रा का नेतृत्व किया। सीएम ने अपने आवास से तिरंगा यात्रा को रवाना भी किया। इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट गाइड्स, युवाओं आदि के साथ सेल्फी भी ली। तिरंगा यात्रा को देख लग रहा था कि लखनऊ की सड़कों पर समूचा भारत उमड़ पड़ा है।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Took the step : हापुड़ की वैश्य महिला सेवा समिति ने टीबी मरीजों को गोद लेकर सराहनीय कदम उठाया ?

Took the step : हापुड़ की वैश्य महिला सेवा समिति ने टीबी मरीजों को गोद लेकर सराहनीय कदम उठाया ?

Took the step : हापुड़ की वैश्य महिला सेवा समिति ने टीबी मरीजों को गोद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *