Abhishek Sharma said : क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है, युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने से चूकने के बाद बोले अभिषेक शर्मा ?

Abhishek Sharma said : क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है, युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने से चूकने के बाद बोले अभिषेक शर्मा

Abhishek Sharma said : क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है, युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने से चूकने के बाद बोले अभिषेक शर्मा
Abhishek Sharma said : क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है, युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने से चूकने के बाद बोले अभिषेक शर्मा

गुवाहाटी। 

  • न्यूजीलैंड के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 14 गेंदों में अर्धशतक जड़कर दुनिया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज के तौर पर अपनी जगह और मजबूत कर ली। अभिषेक ने 20 गेंदों पर नाबाद 68 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने सात चौके और पांच छक्के लगाए। इस धमाकेदार पारी के दौरान अभिषेक अपने मेंटर युवराज सिंह के रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गए।
  • युवराज के नाम किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड है, जो उन्होंने टी20 विश्व कप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों में बनाया था। ओवरऑल रिकॉर्ड नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी के नाम है, जिन्होंने 2023 में महज नौ गेंदों में यह कारनामा किया था। मैच के बाद युवराज का रिकॉर्ड न तोड़ पाने पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए अभिषेक ने कहा कि यह लगभग नामुमकिन जैसा है, लेकिन क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है।
Abhishek Sharma said : क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है, युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने से चूकने के बाद बोले अभिषेक शर्मा
Abhishek Sharma said : क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है, युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने से चूकने के बाद बोले अभिषेक शर्मा

उन्होंने यह भी माना कि मौजूदा सीरीज में सभी बल्लेबाज शानदार लय में हैं और

  • आगे के मैच और भी रोमांचक हो सकते हैं। अपनी तेज बल्लेबाजी के पीछे की सोच पर बात करते हुए अभिषेक ने कहा कि टीम उनसे इसी तरह का इरादा चाहती है। हर मैच में ऐसा करना आसान नहीं होता और इसमें मानसिक मजबूती के साथ-साथ ड्रेसिंग रूम के माहौल की भी बड़ी भूमिका होती है।
  • रन चेज के दौरान पहली ही गेंद पर छक्का लगाने को लेकर उन्होंने साफ किया कि यह कोई पूर्व-नियोजित रणनीति नहीं थी, बल्कि गेंदबाज और संभावित गेंद को पढ़ने की उनकी स्वाभाविक प्रवृत्ति का नतीजा था। 154 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने महज 10 ओवर में 2 विकेट पर 155 रन बनाकर मैच आठ विकेट से जीत लिया और पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली। अभिषेक के साथ सूर्यकुमार यादव 26 गेंदों पर 57 रन बनाकर नाबाद रहे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Hapur: पिलखुवा में 64 लाख की लूट का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Hapur: पिलखुवा में 64 लाख की लूट का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार ?

Hapur: पिलखुवा में 64 लाख की लूट का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार उत्तर प्रदेश के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *