ACMO raids : छुटमलपुर में वैलनेस हॉस्पिटल पर ACMO की छापेमारी ?

ACMO raids : छुटमलपुर में वैलनेस हॉस्पिटल पर ACMO की छापेमारी ?

ACMO raids : छुटमलपुर में वैलनेस हॉस्पिटल पर ACMO की छापेमारी ?
ACMO raids : छुटमलपुर में वैलनेस हॉस्पिटल पर ACMO की छापेमारी ?

छुटमलपुर में वैलनेस हॉस्पिटल पर ACMO की छापेमारी, मरीजो को छोड डॉक्टर हुआ फरार

  • नगर पंचायत छुटमलपुर मे एचडीएफसी बैंक के समीप वैलनेस हॉस्पिटल के नाम से संचालित अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया, जब अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (ACMO) डॉ. कुनाल जैन जांच के लिए पहुंचे। ACMO को देखते ही अस्पताल में मौजूद डॉक्टर मरीजों को तड़पता छोड़कर फरार हो गए। इस घटना ने अस्पताल के संचालन और डॉक्टरों की डिग्री पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    जानकारी के अनुसार, ACMO डॉ. कुनाल जैन को अवैध रूप से संचालित अस्पतालों की शिकायत मिली थी। इसके तहत उन्होंने वैलनेस हॉस्पिटल में छापेमारी की। लेकिन उनके पहुंचते ही डॉक्टरों के भागने से संदेह गहरा गया कि क्या यह अस्पताल बिना डिग्री वाले डॉक्टरों द्वारा चलाया जा रहा था? मरीजों के इलाज में लापरवाही और अवैध संचालन की आशंका ने इस मामले को जांच का विषय बना दिया है।
    स्थानीय लोगों ने बताया कि यह अस्पताल लंबे समय से संचालित हो रहा है, लेकिन इसकी वैधता पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। ACMO की इस कार्रवाई से कस्बे मे डॉक्टरों में खलबली मच गई है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग अब मामले की गहन जांच में जुटे हैं। वही ACMO डाक्टर कुनाल जैन के दुवारा मालिक को नोटिस दे दिया गया है

मैक्स वैल पैथोलॉजी पर भी जाँच को पहुंचे ACMOकुनाल जैन

  • वहीं यंहा से निकलते ही सीएचसी फतेहपुर के सामने बनी मैक्स वैल लैब पर पहुंचे जाँच कर लैब को बंद कराकर नोटिस दिया गया है वही कागजात लेकर ओफिस पहुंचने को कहा गया है जब तक कागज दिखाये जाये लैब को बंद रखने के लिए कहा गया है इस लैब की पहले से भी शिकायतें मिल रही थी

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।

follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

Check Also

IND vs NZ T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले Mitchell Santner ने भारत को दी खुली चुनौती

IND vs NZ T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले Mitchell Santner ने भारत को दी खुली चुनौती ?

IND vs NZ T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले Mitchell Santner ने भारत को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *