Ajay Rai Former Minister President : शपथ समारोह में कांग्रेस पदाधिकारियों ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया

- बांदा जिला / शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में शहर के मध्य स्थित ताज गार्डन में माननीय अजय राय पूर्व मंत्री अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवम् संकल्प समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय जगदीश नारायण शर्मा पूर्व विधायक द्वारा दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व बाबा भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण के उपरांत राष्ट्रगीत से शुभारंभ किया गया।
अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित द्वारा की गई। - विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कोऑर्डिनेटर व संतराम नीलांचल व ब्रजराज अहिरवार एवम् शहर कोऑर्डिनेटर माननीय गयादीन अनुरागी पूर्व विधायक व देवेन्द्र पांडेय की गरिमामय उपस्थित रही। मुख्य अतिथि श्री जगदीश नारायण शर्मा ने कहा कि “मेरे पूर्वज कांग्रेस के बैनर तले देश को आजाद कराने के लड़ाईयां लड़ी गई, कांग्रेस की विचारधारा सदैव राष्ट्रहित में कार्य करने की रही, कांग्रेस ने सदैव सभी धर्मों, संप्रदायों, सभी जातियों के हित में कार्य करती चली आ रही है, आप सभी को बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने का दायित्व सौंपा गया है, आप अपने दायित्व का निर्वाहन करें, और कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य करें।”
पूर्व विधायक श्री गयादीन अनुरागी जी ने अपने संबोधन में कहा कि”लोकतंत्र और संविधान वर्तमान सरकार के समय खतरे में है, हमे इसकी रक्षा प्रत्येक सूरत में करनी है, नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी जी इस बात की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ रहे हैं, कांग्रेस जनों का दायित्व है उनका साथ कंधे से कंधा मिलाकर दें।” - अपने अध्यक्षीय भाषण में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि “गुजरात अधिवेशन में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी व माननीय नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने संगठन की मजबूती के लिए गहन चिंतन किया, जिसके तहत संगठन सृजन के कार्यक्रम समय समय पर आयोजित किए जा रहे हैं, उन्होंने जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों की तरफ इशारा करते हुए बताया ब्लॉक से लेकर जिले तक सभी पदाधिकारी रेस के घोड़े की तरह बूथ स्तर तक कार्य करेंगें, और आगामी पंचायत, ब्लॉक, जिला पंचायत के साथ साथ 2027 के विधानसभा चुनाव में चारों विधानसभाओ में कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और प्रदेश अपनी सरकार बनाएगी।”
जिला व शहर कोऑर्डिनेटर ने संगठन मजबूती के लिए अपने विचार रखे। - पूर्व विधायक शिरोमणि भाई, एआईसीसी रमेशचन्द्र कोरी, प्रद्युम्न दुबे, पीसीसी भगवानदीन गर्ग व मुमताज अली एवं आदिशक्ति दीक्षित व पवन देवी कोरी तथा धर्मेश कुमार सिंह, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह एडवोकेट, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव आकाश दीक्षित, एन एस यू आई जिलाध्यक्ष तौफीक खान, पूर्व चेयरमैन नगर पालिका अशोक अवस्थी एडवोकेट, रमेशचंद्र द्विवेदी, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, आदित्य स्वरूप पांडेय, राजेन्द्र पांडेय, इरफान खान सभासद, जिला एवम् शहर कांग्रेस के सैकड़ों पदाधिकारी सहित सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ संजय द्विवेदी दनादन व आभार व्यक्त करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह ने कहा कि “प्रदेश नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है उस खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगी व सभी वार्डों में कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य करूंगी।” राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन किया गया।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home
News Editor- (Jyoti Parjapati)