Ajay Rai reached Hapur : कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे हापुड़, कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर किया स्वागत ?

कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे हापुड़, कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर किया स्वागत, देवेन्द्र त्यागी (दरोगा) को श्रद्धांजलि देने प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे असौड़ा.
- हापुड़! आज 5 जून 2025 दिन गुरुवार को कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय हापुड़ पहुँचे। कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में कॉंग्रेस जन निजामपुर बाईपास पर एकत्रित हुए और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि सरकार अग्निवीरों को स्थाई नौकरी दे। रिटायरमेंट के बाद उन्हें पेंशन दे सरकार। सरकार 5 साल का रोजगार देकर देश के अग्निवीरों का अपमान कर रही हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया हैं कि उनके पारिवारिक मित्र दुष्यंत त्यागी (हितकारी फार्म हाऊस असौड़ा वालों) के बड़े भाई देवेंद्र त्यागी (दरोगा) की शोकसभा में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय हापुड़ आए थे। उनके निधन पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय असौड़ा पहुंचे थे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने असौड़ा पहुंचकर देवेंद्र त्यागी (दरोगा) को उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पीड़ित परिवार के पति अपनी सहानुभूति व्यक्त की हैं और कहा हैं कि दिवंगत आत्मा को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
- प्रदेश अध्यक्ष अजय राय दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ शोकसभा में पहुंचे। इस दौरान पूर्व विधायक गजराज सिंह, जिला कॉर्डिनेटर अवनीश काजला, जिला कॉर्डिनेटर पौरुष शर्मा, मेरठ कॉर्डिनेटर विशाल वशिष्ठ, विवेक त्यागी, पूर्व धौलाना प्रत्याशी अरविंद शर्मा, पूर्व पीसीसी नवरत्न त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, सोशल आउटरीच कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप आत्रेय, पूर्व नगर अध्यक्ष पिलखुवा मदन सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य हरिओम चौहान, इकबाल प्रधान, एडवोकेट शहजादा चौधरी, बिजेंद्र त्यागी, नरेंद्र त्यागी (स्याना), लाल बहादुर, अनुज वाल्मीकि, निसार पठान, अतिकूर रहमान, जकारिया मांसबी, मेरठ महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष गाजियाबाद विनीत त्यागी, पूर्व शहर अध्यक्ष मेरठ जाहिद अंसारी, संदीप कुमार, पूर्व प्रदेश सचिव डॉक्टर शोएब, डॉक्टर फराहीम, गौरव गर्ग, जलज तेवतिया, बॉबी त्यागी, कपिल शर्मा, ललित शर्मा पप्पू, विक्रांत त्यागी, नसीम खान गाजियाबाद, रईस अन्नू, हारून सिद्दीकी, रवींद्र गुर्जर, भरतलाल शर्मा, गोपाल भारती, सुबोध शास्त्री, महबूब, यशपाल ढिल्लो, विक्की शर्मा, परवेज, अनूप कर्दम आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे.!
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home