Also gave poison : हापुड़ में पत्नी से विवाद के बाद पति की मौत; परिजन बोले- ससुरालियों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जहर भी पिलाया

हापुड़ : पत्नी से विवाद के बाद पति की मौत हो गई. परिजनों ने युवक के ससुरालियों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है. जहर देने की भी बात कही है. परिवार का आरोप है कि ससुराल के लोग अचानक गांव पहुंचे. इसके बाद हाईवे पर बेटे को दौड़ा-दौड़ाकर उस पर हमला किया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
मामला हापुड़ के थाना हाफिजपुर के ग्राम ईमटोरी का है. यहां के रहने वाले सोनू पुत्र मूलचंद का विवाह बुलंदशहर जिले के थाना खुर्जा के ग्राम मांचीपुर की रहने वाली संतोष उर्फ आभा के साथ हुआ था. सोनू अपनी पत्नी के साथ रहता था. वह गाड़ी चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था.
‘पत्नी ने फोनकर मायके वालों को बुलाया’ : परिजनों का आरोप है कि सोनू का पत्नी आभा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. आभा ने फोन कर अपने पिता, भाई समेत अन्य परिजनों को बुला लिया. एक अक्टूबर की शाम 5 बजे आभा के मायके के लोग ईमटोरी पहुंच गए. इसके बाद हाईवे पर ही खुलेआम सोनू को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटा. इसके बाद उसे जहर पिला दिया.

गांव में पहुंची पुलिस : इससे उसकी हालत गंभीर हो गई. इसके बाद मायके वाले मौके से फरार हो गए. परिजनों और ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल सोनू को अस्पताल में भर्ती कराया. यहां उपचार के दौरान सोनू की मौत हो गई. परिवार के लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. कुछ ही देर में पुलिस गांव में पहुंच गई. पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली. पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
मां बोली- बेटे ने बहू को कोई कमी नहीं होने दी थी : सोनू की मां सुखवीरी ने बताया कि सोनू की सास, साढ़ू, ससुर आदि आए थे. मेरे बेटे को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर खूब मारा. मेरे बेटे को कुछ पिलाकर मारा गया. बेटे और बहू में लड़ाई हुई थी. अनबन तो हर किसी के घर में होती है. बेटे ने बहू के लिए किसी भी चीज की कोई कमी नहीं होने दी. बहू के चक्कर में बेटे ने एक बीघा जमीन भी बेच दी. बहू मेरे जेवर समेत अन्य सभी चीजें ले गई.
सीओ बोलीं- जांच के बाद होगी कार्रवाई : वहीं सोनू की बहन ने भी भाई की हत्या का आरोप लगाया. धौलाना सीओ अनीता चौहान ने बताया कि सोनू नाम के युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है. परिजनों ने युवक के ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है. जांच की जा रही है. तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता