Ammunition plant established : भारत की धरती पर दुनिया का सबसे बड़ा निजी गोला बारूद संयंत्र स्थापित करने का ऐलान ?

अनिल अंबानी की रिलायंस डिफेंस ने जर्मन कंपनी Rheinmetall AG के साथ हाथ मिलाकर भारत की धरती पर दुनिया का सबसे बड़ा निजी गोला-बारूद संयंत्र स्थापित करने का ऐलान किया है!
महाराष्ट्र के रत्नागिरी में बनने वाला यह संयंत्र हर साल 2 लाख तोप के गोले और 10,000 टन विस्फोटक और 2,000 टन प्रणोदक का उत्पादन करने की वार्षिक क्षमता वाला होगा!
यह सिर्फ एक समझौता नहीं, भारत की आत्मनिर्भर सैन्य क्रांति है!
2029 तक 50,000 करोड़ रुपये के रक्षा निर्यात लक्ष्य को छूने की ओर यह पहला ठोस कदम है!!
- Reliance Defence: टेलीकॉम से लेकर बिजली, सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर तक, अनिल अंबानी ने हर बड़े सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत की है। अब वो देश की सुरक्षा से जुड़े क्षेत्र यानी डिफेंस सेक्टर में भी तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में उनकी कंपनी रिलायंस डिफेंस ने अब जर्मनी की दिग्गज हथियार निर्माता कंपनी Rheinmetall AG के साथ हाथ मिलाया है।
- इस साझेदारी के तहत महाराष्ट्र के रत्नागिरी स्थित वटाड इंडस्ट्रियल एरिया में एक ग्रीनफील्ड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बनेगा जिसे ‘धीरूभाई अंबानी डिफेंस सिटी’ (DADC) नाम दिया गया है। यहां हर साल करीब 2 लाख तोप के गोले, 10 हजार टन विस्फोटक और 2 हजार टन प्रोपेलेंट बनाए जाएंगे।
बड़े-बड़े सौदों की तीसरी कड़ी
- यह रिलायंस डिफेंस का तीसरा बड़ा इंटरनेशनल डिफेंस टाई-अप है। इससे पहले कंपनी फ्रांस की Dassault Aviation और Thales Group के साथ साझेदारी कर चुकी है। Rheinmetall AG के साथ यह नई साझेदारी भारत की रक्षा निर्माण क्षमता को और मजबूत करेगी।
मेक इन इंडिया और निर्यात का फोकस
- अनिल अंबानी ने इस समझौते को ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि भारत सिर्फ अपनी जरूरतें ही पूरी न करे, बल्कि रक्षा सामानों के मामले में दुनिया के टॉप 3 निर्यातकों में शामिल हो।
- Rheinmetall AG के CEO, आर्मिन पैपरगर ने कहा कि यह साझेदारी भारत के साथ उनके लंबे और मजबूत रिश्तों की गवाही देती है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को भी इस समझौते का अहम कारण बताया।
Rheinmetall AG कंपनी के बारे में
- जर्मन कंपनी Rheinmetall AG दुनिया की सबसे बड़ी हथियार बनाने वाली कंपनियों में से एक है। इसकी कुल वैल्यू 7 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। साल 2024 खत्म होने तक कंपनी ने 9.8 बिलियन यूरो की कमाई की है। 171 देशों में Rheinmetall AG कंपनी का काम फैला हुआ है।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home