Arrested : थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा 15-15 हजार रूपये के 02 ईनामी अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में किया गिरफ्तार ?

Arrested : थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा 15-15 हजार रूपये के 02 ईनामी अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में किया गिरफ्तार

Arrested : थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा 15-15 हजार रूपये के 02 ईनामी अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में किया गिरफ्तार
Arrested : थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा 15-15 हजार रूपये के 02 ईनामी अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में किया गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 01 पौनिया मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 12 बोर, 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर व 01 स्पलैण्डर मोटर साइकिल नम्बर यूपी 12 एफबी 8450 बरामद

मुज़फ्फरनगर।

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढाना श्री गजेन्द्रपाल सिंह तथा थाना प्रभारी बुढ़ाना श्री सुभाष बाबू अत्री के कुशल नेतृत्व में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 16.02.26 को वादी श्री दानिश पुत्र मोमीन निवासी मंदवाडा रोड कस्बा व थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना बुढ़ाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि गांव के ही आमिर उर्फ बाटा व समद द्वारा अपने अन्य साथी के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पर मु0अ0स0-72/26 धारा-109(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा दिनांक 17.02.26 को अभियुक्तगण द्वारा दोबारा अयान पुत्र शौकीन नि0 सफीपुर पट्टी कस्बा व थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पर मु0अ0स0-74/26 धारा-109(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया। उक्त घटना के सम्बन्ध में अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त दोनो अभियुक्तगण पर 15-15 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया तथा टीमों का गठन किया गया।
आज दिनांक 19.02.26 को थाना बुढ़ाना पुलिस टीम कांधला रोड से मंदवाडा की ओर जाने वाले रास्ते पर मंदवाडा चौराहा के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति लुहसाना-हुसैनपुर वाले रास्ते से आते हुए दिखाई दिये जिन्हे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रुकने का इशारा किया लेकिन उक्त दोनो नही रुके तथा मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिग करते हुए मोटरसाइकिल लेकर मंदवाडा की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा उक्त बदमाशों का पीछा किया गया। आगे चलकर मंदवाडा की तरफ भागते हुए बदमाशों की मोटरसाइकिल कच्चा रास्ता होने की बजह से फिसल कर गिर गयी। मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा मोटरसाईकिल को छोडकर ईख के खेत मे घुस गये तथा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने लगे, जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया लेकिन बदमाशों पर चेतावनी का कोई असर नही हुआ तथा पुलिस टीम पर फायर करते रहे। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें दोनो बदमाश घायल हो गये। पुलिस टीम द्वारा दोनो बदमाशों को घायल अवस्था में क्राउन पब्लिक स्कूल के पास मन्दवाडा जाने वाले रास्ते के पास ईख के खेत से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे स 01 पौनिया मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 12 बोर, 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर व 01 स्पलैण्डर मोटर साइकिल नम्बर यूपी 12 एफबी 8450 बरामद किये गये। घायल अभियुक्तगण को पुलिस टीम द्वारा उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Arrested : थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा 15-15 हजार रूपये के 02 ईनामी अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में किया गिरफ्तार
Arrested : थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा 15-15 हजार रूपये के 02 ईनामी अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में किया गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-

1. आमिर उर्फ बाटा पुत्र लियाकत निवासी मंदवाडा रोड कस्बा व थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 22 वर्ष
2. समद उर्फ चीस पुत्र शमीम नि0गण मंदवाडा रोड कस्बा व थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 20 वर्ष

बरामदगी का विवरण-
✔️ 01 पौनिया 12 बोर 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर
✔️ 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर
✔️ 01 स्पलैण्डर मोटरसाइकिल नम्बर यूपी 12 एफबी 8450

गिरफ्तार अभियुक्त आमिर उर्फ बाटा उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0स0 440 धारा 191(2)/191(3)/190/110/15(2)/131/352/352(3) बीएनएस थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर
2. मु0अ0स0 72/26 धारा 109(1) बीएनएस थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर
3. मु0अ0स0 74/26 धारा 109(1) बीएनएस थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर
4. मु0अ0स0 77/26 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/28 आयुध अधिनियम थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर

गिरफ्तार अभियुक्त समद उर्फ चीस उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0स0 72/26 धारा 109(1) बीएनएस थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर
2. मु0अ0स0 74/26 धारा 109(1) बीएनएस थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर
3. मु0अ0स0 77/26 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/28 आयुध अधिनियम थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर

पूछताछ का विवरण- पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि आमिर उर्फ बाटा का वादी दानिश उपरोक्त के साथ पूर्व मे विवाद चल रहा है जिसमें वादी के ऊपर दबाव बनाने व डराने के उद्देश्य से हमने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी।

गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-
1. प्र0नि0 श्री सुभाष अत्री थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
2. उ0नि0 श्री छविकांत थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
3. उ0नि0 श्री ललित कुमार थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
4. उ0नि0 श्री संदीप सिंह थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
5. उ0नि0 श्री आशीष चौधरी थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
6. है0का0 285 नीरज त्यागी थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
7. है0का0 93 संजय थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
8. है0का0 176 अमरदीप थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
9. है0का0 640 निर्वेश थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
10. का0 1377 नकुल सांगवान थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
11. का0 1206 विजय कुमार थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
12. का0 1311 गौरव पूनिया थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

The teaser created a stir : निर्माता कंपनी और डिस्ट्रीब्यूटर रेड जायंट मूवीज़ ने दमदार टीज़र से मचाई हलचल

The teaser created a stir : निर्माता कंपनी और डिस्ट्रीब्यूटर रेड जायंट मूवीज़ ने दमदार टीज़र से मचाई हलचल

The teaser created a stir : निर्माता कंपनी और डिस्ट्रीब्यूटर रेड जायंट मूवीज़ ने दमदार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *