Assam Rifles : मणिपुर के बिष्णुपुर में असम राइफल्स के वाहन पर घात लगाकर हमला, JCO समेत 2 जवान शहीद, 2 जख्मी

इंफाल: मणिपुर में शांति बहाली की कोशिश के बीच बिष्णुपुर जिले में बड़ी घटना हुई है। शुक्रवार देर शाम हथियारबंद लोगों ने असम राइफल्स के एक वाहन पर हमला कर दिया। इस हमले में एक जेसीओ समेत दो जवान शहीद हो गए और दो अन्य घायल हो गए। यह घटना नांबोल सबल लेइकाई इलाके में शाम करीब 6 बजे हुई। हमलावरों ने घात लगाकर सैनिकों पर हमला किया। सुरक्षा बल ने हमले के पीछे छिपे आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
कहां हुआ हमला?
अधिकारियों के अनुसार, असम राइफल्स के जवान इंफाल से बिष्णुपुर की ओर जा रहे थे। तभी नांबोल सबल लेइकाई इलाके में उन पर हमला हुआ। वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मणिपुर के बिष्णुपुर ज़िले में आतंकवादियों के हमले में असम राइफल्स के दो जवान शहीद हो गए। इनमें एक जेसीओ और एक जवान शामिल हैं। दो जवान घायल हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घायल जवानों को पुलिस और स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

तलाशी अभियान शुरू
वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि व्यस्त सड़क पर जवानों के वाहन पर हमला करने के बाद आतंकवादी एक सफेद वैन में सवार होकर भाग निकले। जवानों ने संयम बरतते हुए जवाबी कार्रवाई की ताकि कोई नागरिक हताहत न हो। सुरक्षा बल ने हमले के पीछे छिपे आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने हमले की कड़ी निंदा की
मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि मैं नांबोल सबल लेइकाई में हमारे बहादुर 33 असम राइफल्स के जवानों पर हुए हमले की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं। दो जवानों की शहादत और कई अन्य का घायल होना हम सभी के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है। मैं शहीद जवानों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। सिंह ने आगे कहा कि उनका साहस और बलिदान हमेशा हमारे दिलों में रहेगा। इस जघन्य कृत्य के अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता