Awareness camp : दौसा : कानून की जानकारी से सशक्त होंगी महिलाएं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आलूदा में लगाया जागरूकता शिविर ?

Awareness camp : दौसा : कानून की जानकारी से सशक्त होंगी महिलाएं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आलूदा में लगाया जागरूकता शिविर

Awareness camp : दौसा : कानून की जानकारी से सशक्त होंगी महिलाएं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आलूदा में लगाया जागरूकता शिविर
Awareness camp : दौसा : कानून की जानकारी से सशक्त होंगी महिलाएं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आलूदा में लगाया जागरूकता शिविर

दौसा।

  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सोमवार को ग्राम आलूदा के अटल सेवा केंद्र में स्थित ‘उजाला राजीविका महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति’ में एक विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से रूबरू करवाना था।पीड़ित महिलाओं को आर्थिक सहायता और मुफ़्त न्याय प्राधिकरण के सचिव संतोष अग्रवाल ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (RALSA) की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
  • उन्होंने विशेष रूप से पीड़ित प्रतिकर स्कीम: एसिड अटैक, बलात्कार और यौन हिंसा से पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं को दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि के बारे में बताया।
    स्थाई लोक अदालत: बिजली, पानी, बैंकिंग, बीमा, स्वास्थ्य और परिवहन जैसी जनउपयोगी सेवाओं से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ‘स्थाई लोक अदालत’ के महत्व को समझाया।
  • मुफ़्त कानूनी मदद: सचिव ने हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी देते हुए बताया कि महिलाएं व्हाट्सएप या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं, जिनका समाधान पैनल अधिवक्ता और PLV के माध्यम से निःशुल्क किया जाता है। सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ कानून की ढाल
Awareness camp : दौसा : कानून की जानकारी से सशक्त होंगी महिलाएं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आलूदा में लगाया जागरूकता शिविर
Awareness camp : दौसा : कानून की जानकारी से सशक्त होंगी महिलाएं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आलूदा में लगाया जागरूकता शिविर

शिविर में प्राधिकरण के डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल रूपनारायण

  • मीणा ने महिलाओं को सशक्त बनाने वाले कानूनों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने:
    कन्या भ्रूण हत्या और दहेज प्रतिषेध अधिनियम।
    भरण-पोषण संबंधी कानून।
  • घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम के बारे में जानकारी दी।
    महिला उत्थान के प्रयासों की सराहना
  • सेंटर फॉर कैटलाइजिंग चेंज की जिला समन्वयक रेणु जयसवाल ने सचिव को अवगत कराया कि ‘उजाला राजीविका समिति’ किस प्रकार गाँव में महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को राष्ट्रीय लोक अदालत और ‘मिडिएशन फॉर द नेशन 2.0’ अभियान के माध्यम से विवादों को आपसी समझाइश से निपटाने के लिए भी प्रेरित किया गया।
  • उपस्थिति: इस अवसर पर राजीविका की बीपीएम शारदा शर्मा, क्लस्टर मैनेजर दया शर्मा, एरिया कॉर्डिनेटर मुकेश पूर्विया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और स्वयं सहायता समूहों की सदस्य उपस्थित रहीं।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Bhopal Nagar Nigam : में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 साल का रिकॉर्ड ज़ब्त, करोड़ों के ‘कागजी’ खेल का होगा पर्दाफाश

Bhopal Nagar Nigam : में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 साल का रिकॉर्ड ज़ब्त, करोड़ों के ‘कागजी’ खेल का होगा पर्दाफाश ?

Bhopal Nagar Nigam : में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 साल का रिकॉर्ड ज़ब्त, करोड़ों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *