Bear the brunt : शहबाज बोले-भारत ने हमला करके गलती की उसे खामियाजा जरूर भुगतना होगा ?

पाकिस्तानी PM शहबाज बोले-भारत ने हमला करके गलती की उसे खामियाजा जरूर भुगतना होगा
हम खून के आखिरी कतरे तक लड़ने को तैयार
PM शहबाज शरीफ ने शनिवार रात 11:30 बजे कहा कि भारत ने हमला करके जो गलती की है उसका खामियाजा उसे जरूर भुगतना होगा।
शहबाज शरीफ ने कहा कि पिछली रात पूरी दुनिया ने देख लिया कि हमारी सेना ने अपने से कई गुणा ताकतवर दुश्मन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। इसमें चंद घंटे लगे।
उन्होंने कहा, ‘अल्लाह के करम से हमारे शाहीनों फिजाओं में ऐसा तूफान बरसाया कि दुश्मन चीख उठा।’
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारतीय समय के मुताबिक शनिवार रात 11:30 बजे फिर झूठा दावा किया। शहबाज ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान पर पहले हमला किया।
शहबाज शरीफ पाकिस्तान को संबोधित करने पहुंचे थे। अपनी स्पीच में उन्होंने कहा कि भारत ने हमला करके जो गलती की है उसका खामियाजा उसे जरूर भुगतना होगा।
शरीफ करीब 12 मिनट बोले। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाने में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का शुक्रिया अदा किया।
पाकिस्तानी PM ने भारत के खिलाफ साथ देने के लिए सऊदी अरब, तुर्किए और चीन को भी धन्यवाद दिया।
भारत-पाकिस्तान के बीच शाम 5 बजे सीजफायर का ऐलान हुआ
- भारत और पाकिस्तान के बीच 4 दिन से जारी जंग के बाद शनिवार शाम 5.30 बजे सीजफायर का ऐलान हुआ था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था कि दोनों देशों के बीच सीजफायर के लिए अमेरिका ने मध्यस्थता की। उन्होंने लिखा, ‘यूएसए की मध्यस्थता में रातभर चली लंबी बातचीत के बाद मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान तुरंत और पूरी तरह हमले रोकने के लिए तैयार हो गए हैं। मैं दोनों देशों को कॉमनसेंस, समझदारी से भरा फैसला लेने के लिए बधाई देता हूं।’
- म दुश्मन पर फिर से भारी पड़े हैं। मैं असीम मुनीर (पाकिस्तान आर्मी चीफ) समेत सभी अफसरों को सलाम पेश करता हूं। हमें आप पर नाज है। हम इस जंग को अंजाम तक पहुंचाकर दम लेंगे। पाकिस्तान की इज्जत के लिए फौज और अवाम दोनों काबिल हैं।
- हम लश्कर बनकर दुश्मन का मुकाबला करेंगे और दुश्मन को शिकस्त देंगे। हम आपके जज्बे को सलाम पेश करते हैं क्योंकि आप (सेना) सच्चाई के लिए लड़ रहे हैं।
- ‘भारत बेशक 100% एकतरफा फैसले कर ले मगर उससे हकीकत नहीं बदलेगी। दहशतगर्दी से सबसे ज्यादा परेशान मुल्क पाकिस्तान है। हमने दहशतगर्दी के खिलाफ जंग में 90 हजार लोगों को गंवाया। 152 अरब डॉलर का नुकसान बर्दाश्त किया है।’
- पहलगाम हमले की आड़ में पाकिस्तान पर हमला बेबुनियाद है। अमन पसंद मुल्क के तौर पर पाकिस्तान ने पहलगाम वाकये की जांच की पेशकश की थी। लेकिन भारत ने कानून न मानते हुए गलत रास्ता अख्तियार किया। जम्मू-कश्मीर एक मुसलमा तनाजा था, है और उस वक्त तक रहेगा, जब तक कश्मीरी भाइयों को उनका हक नहीं मिल जाता।
- ‘दुश्मनों ने निहत्थे लोगों पर हमला कर खुद को ताकतवर समझा। लेकिन पाकिस्तान मुंहतोड़ जवाब देना जानता है। हम अपनी सेना की दिलेरी को सलाम करते हैं,, जिन्होंने भारत को जवाब दिया है। पाकिस्तानी वायु सेना ने अपने सरहद के भीतर रहते हुए दुश्मनों के जहाजों के परखच्चे उड़ा दिए।’
- पाकिस्तान के PM शरीफ ने फिर झूठ बोला, ‘हमारी सेना ने दुश्मन को ऐसा घाव दिया है जो कभी भर नहीं पाएगा। भारत के बुजदिलाना हमले में पाकिस्तान के 26 मासूम शहीद हुए हैं। इनमें बच्चे और औरते हैं।’
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home