Big action : सहारनपुर थाना चिलकाना,थाना सरसावा,थाना मण्डी,थाना कुतुबशेर एवम थाना देवबंद प्रभारियों की बडी कार्रवाई

पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र-DIG अभिषेक सिंह के सख्त एक्शन के चलते
➡️SSP/DIG आशीष तिवारी,SP CITY व्योम बिंदल एवम SP DEHAT सागर जैन के दिशा निर्देश पर
➡️थाना चिलकाना प्रभारी विनोद कुमार के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीमे लगातार कामयाबी की और,एक और बडा स्मेक तस्कर गिरफतार
➡️थानाध्यक्ष विनोद कुमार की पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान (ऑपरेशन सवेरा) के चलते पकड़ी 4 लाख 80 हज़ार रुपए की 24 ग्राम अवैध स्मेक
➡️पकड़ा गया स्मेक तस्कर हारून एनडीपीएस एक्ट/आबकारी अधिनियम/आर्म्स एक्ट एवम अपहत/दुष्कर्म जैसे जघन्य मामलो में पहले भी जा चुका है जेल
➡️थाना सरसावा प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने किया चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण
➡️थाना सरसावा की कमान सम्हालते ही थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा ने पुरानी चोरी की फाईलों को खंगाल,किया जोरदार भंडाफोड़
➡️थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा की पुलिस टीम ने पकड़े 3 वांछित शातिर चोर,कब्जे से 1 गैस सिलेंडर,1 इन्वर्टर,2 नाजायज चाकू एवम नकदी की बरामद
➡️पकड़े गये यह शातिर चोर फिरोज,अरूण एवम मौहम्मद लाईक उर्फ कालू पहले भी अनगिनत जघन्य मामलों में पहले भी जा चुके हैं जेल
➡️थाना मण्डी प्रभारी रोजन्त त्यागी की पुलिस टीम ने भी पकड़ा एक बड़े अपराधिक इतिहास वाला शातिर नशा तस्कर,110 ग्राम अवैध चरस बरामद
➡️थाना कुतुबशेर प्रभारी हदय नारायण सिंह की पुलिस टीम उपनिरीक्षक एवम मानकमऊ चौकी प्रभारी कुलवंत सिंह ने दो चाकू धारी बदमाशो को किया गिरफतार,2 नाजायज चाकू हुए बरामद
➡️थाना देवबंद प्रभारी अमरपाल शर्मा की पुलिस टीम की भी बड़ी कार्रवाई,एक शातिर वारंटी हुआ गिरफ्तार
सहारनपुर/
थाना बिहारीगढ़ एवम थाना गागलहेडी में अपनी दबंगता की छाप छोड़ अपराधियों एक बड़ा सबक सिखा जेल की सलाखें दिखाने वाले एवम अपनी अच्छी कार्यशैली से जनता के दिलों में एक नई पहचान बनाने वाले थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने थाना चिलकाना की बागडोर सम्हालते ही अपराधियों पर अपना शिकंजा कहना शुरू कर दिया है।उनके दिशा निर्देश पर कल भी उनकी पुलिस टीम ने (ऑपरेशन सवेरा) अभियान के चलते एक स्मेक तस्कर की गिरफ्तारी करते हुए 4 लाख 80 हजार रुपए की 24 ग्राम अवैध स्मेक पकड़ी।जिस मामले में एक नशा तस्कर को घेराबंदी के दौरान गिरफ्तार किया गया।

आपको बता दें,कि
- थानाध्यक्ष विनोद कुमार के दिशा निर्देश पर उनकी पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह एवम महिला उपनिरीक्षक सुमन अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ गांव नगला से गांव चौरा की और जाने वाले रास्ते पर चैकिंग कर रही थी,कि अचानक सामने से आता एक नशा तस्कर चैकिंग करती पुलिस टीम को देखते ही सरकारी ट्यूबवेल की और भागने लगा,जिसका पुलिस टीम द्वारा काफी दूर तक पीछा करते हुए इस नशा तस्कर हारून पुत्र इकराम निवासी ग्राम दुमझैडी को सरकारी ट्यूबवेल के सामने स्थित पोपलर के खेत से घेराबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।जिसके पास मौके से 24 ग्राम अवैध स्मेक बरामद की गई।जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 80 हजार रूपए बताई गई।इसके अलावा थाना सरसावा प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने भी सरसावा क्षेत्र में हो रही चोरियों का सफल अनावरण करते हुए 3 शातिर चोरों को चैकिंग के दौरान किया गिरफतार।
- जिनके कब्जे से एक चोरी का गैस सिलेंडर,नाजायज चाकू एवम नकदी की बरामद।पकड़े गए तीनों ही चोरों का अपराधिक इतिहास भी निकला चौकाने वाला।आपको बता दें,कि थाना सरसावा में नवम्बर एवम दिसम्बर माह 2025 मे दर्ज चोरी के मामलों की थाना सरसावा के नवनियुक्त थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा ने फाईलें खंगाली तो,उन्होंने बिना कुछ देरी किए दो पुलिस टीमों का गठन कर इन शातिर चोरों की तलाश में लगा दी।इधर उनके कड़े दिशा निर्देश पर उनकी पुलिस टीमो ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी चोरी की घटनाओं से पर्दा उठाते हुए चैकिंग के दौरान तीनों शातिर चोरों फिरोज पुत्र नईम मौहम्मद लाईक उर्फ कालू पुत्र लतीफ एवम अरूण पुत्र राजकुमार तीनों ही निवासी कस्बा सरसावा को नकुड रोड भट्टे के पास से घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया।जिनके पास से एक चोरी का गैस सिलेंडर, इन्वर्टर,2 नाजायज एवम 2700 रूपए नकद किए बरामद।पकड़े गए तीनों चोरों का अपराधिक इतिहास भी निकला चौंकाने वाला।
- इसके अलावा थाना मण्डी प्रभारी रोजन्त त्यागी की पुलिस टीम उपनिरीक्षक राहुल शर्मा ने अपने सहयोगी दल के सहयोग जबरदस्त कामयाबी हासिल करते हुए चैकिंग के दौरान खाताखेडी वाले तिराहे एक शातिर नशा तस्कर शोभित उर्फ शोभी पुत्र तेजपाल उर्फ पाल्ला उर्फ रामप्रजापति उषा विहार कालोनी स्थित वर्धमान कालोनी थाना देहात कोतवाली को 110 ग्राम अवैध चरस के साथ किया गिरफतार।पकड़े गए इस नशा तस्कर का अपराधिक इतिहास भी निकला चौंकाने वाला।इसके अलावा थाना कुतुबशेर प्रभारी हदय नारायण सिंह की पुलिस टीम उपनिरीक्षक एवम मानकमऊ चौकी प्रभारी कुलवंत सिंह ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से चैकिंग के दौरान मानकमऊ नहर पटरी ईदगाह रोड से 2 चाकू धारी बदमाशो जीशान पुत्र तासीन निवासी मदीना मस्जिद मानकमऊ एवम परवेज पुत्र अलीम निवासी ग्राम ककराला को एक एक नाजायज चाकू के साथ किया गिरफतार।
- जबकि थाना देवबंद प्रभारी अमरपाल शर्मा की ही पुलिस टीम उपनिरीक्षक मलखान सिंह ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए एक शातिर वारंटी जग्गा उर्फ जगमाल पुत्र सीताराम निवासी बहादरपुर को किया गिरफतार।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता