Big change : सऊदी अरब सरकार का बड़ा फैसला, उमराह वीज़ा के नियम में किया बड़ा बदलाव

सऊदी अरब सरकार ने उमराह वीज़ा के नियम में एक बड़ा बदलाव किया है। सऊदी अरब की सरकार के हज और उमराह मंत्रालय ने उमराह वीज़ा के नियमों में संशोधन करते हुए इसकी एंट्री अवधि को कम करने का फैसला लिया है। अब वीज़ा मिलने के बाद एंट्री की अवधि जारी करने की तारीख से सिर्फ 30 दिन तक ही वैध रहेगी, जो पहले 90 दिन तक वैध रहती थी।
कब से लागू हुआ यह बदलाव?
- सऊदी अरब की सरकार द्वारा उमराह वीज़ा के नियम में इस बदलाव को अगले हफ्ते से लागू किया जाएगा। ऐसे में वीज़ा जारी होने के 30 दिनों के अंदर ही तीर्थयात्रियों को सऊदी अरब में प्रवेश करना अनिवार्य होगा। अगर ऐसा नहीं किया गया, तो वीज़ा अपने आप रद्द हो जाएगा।

Big change : सऊदी अरब सरकार का बड़ा फैसला, उमराह वीज़ा के नियम में किया बड़ा बदलाव ?
रहने की अवधि में नहीं होगा कोई बदलाव
- सऊदी अरब की सरकार के हज और उमराह मंत्रालय ने उमराह वीज़ा के एंट्री संबंधित नियम में ही बदलाव किया है। रहने की अवधि में कोई बदलाव नहीं किया है। सऊदी अरब पहुंचने के बाद वहाँ रहने की अवधि अब भी तीन महीने की ही रहेगी। यानी कि प्रवेश के बाद तीर्थयात्री 90 दिनों तक वहाँ रह सकते हैं।
क्यों किया गया नियम में बदलाव?
- सऊदी अरब की सरकार के हज और उमराह मंत्रालय के अनुसार वीज़ा के नियम में यह बदलाव तीर्थयात्रा को ज़्यादा व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए किया गया है। हर साल इस दौरान काफी भीड़ हो जाती है जिससे दुर्घटना का जोखिम काफी ज़्यादा बढ़ जाता है। इसी जोखिम को कम करने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता