Bike recovered : सहारनपुर में दो नशा तस्कर गिरफ्तार:400 ग्राम चरस और चोरी की बाइक बरामद ?

Bike recovered : सहारनपुर में दो नशा तस्कर गिरफ्तार:400 ग्राम चरस और चोरी की बाइक बरामद

Bike recovered : सहारनपुर में दो नशा तस्कर गिरफ्तार:400 ग्राम चरस और चोरी की बाइक बरामद ?
Bike recovered : सहारनपुर में दो नशा तस्कर गिरफ्तार:400 ग्राम चरस और चोरी की बाइक बरामद ?

सहारनपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन सवेरा’ अभियान के तहत रविवार शाम दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 400 ग्राम अवैध चरस और एक चोरी की बाइक बरामद हुई है। यह कार्रवाई रविवार शाम पुराना कलसिया रोड स्थित कब्रिस्तान के पास की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरिद्वार निवासी करन पुत्र हरिया और सहारनपुर निवासी नदीम उर्फ साहिल पुत्र जहांगीर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों लंबे समय से नशे के कारोबार में लिप्त थे और उनका आपराधिक इतिहास भी रहा है। करन पर पहले चोरी का एक मामला दर्ज है, जबकि नदीम के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और चोरी सहित आठ से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

Bike recovered : सहारनपुर में दो नशा तस्कर गिरफ्तार:400 ग्राम चरस और चोरी की बाइक बरामद ?
Bike recovered : सहारनपुर में दो नशा तस्कर गिरफ्तार:400 ग्राम चरस और चोरी की बाइक बरामद ?

यह कार्रवाई एसएसपी सहारनपुर के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक राहुल शर्मा, हेड कांस्टेबल सुनील राणा, राहुल त्यागी और कमल कौशिक शामिल थे। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पुराना कलसिया रोड पर चेकिंग के दौरान दोनों संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से चरस और चोरी की बाइक बरामद हुई।

थाना मंडी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और 411 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब इन तस्करों के नेटवर्क और उनकी सप्लाई चेन की गहन जांच कर रही है।

प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी ने बताया कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सवेरा’ का उद्देश्य युवाओं को नशे के अंधकार से निकालकर समाज में सकारात्मक ऊर्जा लाना है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

 

Check Also

Grand spiritual event : 23 फरवरी से शिव पुराण कथा, मनिहार में भव्य आध्यात्मिक आयोजन ?

Grand spiritual event : 23 फरवरी से शिव पुराण कथा, मनिहार में भव्य आध्यात्मिक आयोजन ?

Grand spiritual event : 23 फरवरी से शिव पुराण कथा, मनिहार में भव्य आध्यात्मिक आयोजन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *