Bikru incident : बिकरू कांड के घायल पुलिसकर्मियों को राहत नहीं,लौटाने होंगे 6.50 लाख रुपये ?

बिकरू कांड के घायल पुलिसकर्मियों को राहत नहीं,लौटाने होंगे 6.50 लाख रुपये
- कानपुर।उत्तर प्रदेश के कानपुर के बिकरू गांव में पांच साल पहले एक ऐसी घटना हुई थी,जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। दुर्दांत अपराधी विकास दुबे और उसके साथियों ने 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी।इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे,उनका इलाज प्राइवेट अस्पतालों में हुआ था।अब पुलिस विभाग उन्हीं घायल पुलिसकर्मियों से इलाज में खर्च हुए पैसे वापस मांग रहा है।
- बिकरू गांव में 2 जुलाई 2020 को दुर्दांत अपराधी विकास दुबे और उसके साथियों ने सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मियों को मार डाला था।इस घटना से पूरे देश में सनसनी फैल गई थी।बिकरू कांड में बिठूर थाने के थानेदार कौशलेंद्र प्रताप सिंह, दारोगा सुधाकर पांडे,दारोगा अजय कश्यप,सिपाही अजय सिंह सेंगर और सिपाही शिव मूरत घायल हो गए थे। इन सभी को विकास दुबे गैंग की गोलियां लगी थीं।आज भी इनके शरीर पर गोलियों के निशान हैं।सभी घायल पुलिस कर्मियों को जीवन रक्षक निधि से 5 लाख रुपए और जनपदीय जीवन रक्षक निधि फंड से डेढ़ लाख रुपए की धनराशि उपचार के लिए जारी की गई थी। इस प्रकार घायल पुलिसकर्मियों को 6.50 लाख रुपए दिए गए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद घायल पुलिसकर्मियों को देखने गए थे।Bikru incident : बिकरू कांड के घायल पुलिसकर्मियों को राहत नहीं,लौटाने होंगे 6.50 लाख रुपये ? - पांच साल बाद शासन ने साढ़े छह लाख रुपये की वसूली का नोटिस जारी किया है।जांच में सामने आया कि इन पुलिसकर्मियों ने लाइफ सेविंग फंड के साथ-साथ मेडिकल खर्च का रीइंबर्समेंट भी ले लिया था।पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर यह वसूली की जाएगी,जिसमें न सिर्फ बिकरू कांड के घायल पुलिसकर्मी, बल्कि कुल 27 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं।
- वसूली के नोटिस से पुलिसकर्मियों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है, उनका कहना है कि घायल होने के बाद मिली राशि का इस्तेमाल वह अपने इलाज और परिवार की जरूरतों के लिए कर चुके हैं,अब अचानक वसूली का आदेश उनके लिए आर्थिक बोझ बन सकता है।एक पीड़ित पुलिसकर्मी ने कहा कि उन्होंने कोई जीवन रक्षक निधि नहीं मांगी थी।पता होता तो वे रुपये लेते ही नहीं, खुद से ही इलाज करा लेते।
- ज्वाइंट सीपी (कानून व्यवस्था) आशुतोष कुमार ने बताया कि जीवन रक्षक निधि के तहत दी गई राशि के अलावा, पुलिसकर्मियों ने मेडिकल खर्च का रीइंबर्समेंट भी ले लिया था। जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि दोहरे लाभ की वजह से ये राशि वापस ली जाएगी।उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई सिर्फ बिकरू कांड के पांच घायल पुलिसकर्मियों तक सीमित नहीं है। पुलिस मुख्यालय ने 27 पुलिसकर्मियों की लिस्ट जारी की है,जिनसे जीवन रक्षक निधि की वसूली की जानी है।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home