Boosted enthusiasm : थाना प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया और पुलिस सेवा में उत्साह बढ़ाया

अनुशासन और साहस ही जीवन में सफलता की असली कुंजी हैं,
- लक्ष्य स्पष्ट हो तो राह स्वयं बन जाती है राह:कुलदीप दीक्षित
थाना प्रभारी सिहानी गेट का सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों से संवाद
थाना प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित, पुलिस सेवा के प्रति बढ़ाया उत्साह
गाजियाबाद
- विद्या भारती द्वारा संचालित दुर्गावती हेमराज टाह सरस्वती विद्या मंदिर नेहरू नगर गाजियाबाद के श्रेष्ठतम विद्यालयों में से एक है। भैया बहनों के मार्गदर्शन के लिए विद्यालय अनेक वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भैया बहनों का संवाद कराता रहता है ताकि भैया बहन इनसे प्रेरणा लेकर जीवन में श्रेष्ठतम कर सके। आज इसी क्रम में सिहानी गेट थाना प्रभारी श्री कुलदीप दीक्षित जी का विद्यालय परिवार की तरफ से सम्मान किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री विपिन राठी जी के द्वारा श्री कुलदीप दीक्षित जी को एक शाल, सम्मान प्रतीक तथा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कुलदीप दीक्षित जी उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के बहुत ही कर्मठ, साहसी, पराक्रमी इंस्पेक्टर हैं। श्री कुलदीप दीक्षित को इसी वर्ष पुलिस विभाग द्वारा उनकी वीरता, कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्लैटिनम पदक से सम्मानित किया गया है।

आज भैया बहनों के साथ श्री कुलदीप जी ने अपने संवाद में उन्हें
- पुलिस विभाग की कार्यशैली से अवगत कराया। साथ ही पुलिस विभाग के द्वारा किए जा रहे साहसिक और अच्छे कार्यों से के बारे में भी बताया। उन्होंने भैया बहनों को जीवन में अनुशासित रहने तथा जीवन में साहसिक व बहादुरी वाले क्षेत्र को चुनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भैया बहनों को पुलिस सेवा में आने के लिए भी उत्साहित किया। सभी भैया बहनों को उन्होंने बताया कि आप किस प्रकार से पुलिस सेवा को चुन सकते हैं और पुलिस सेवा में आने के क्या-क्या रास्ते हैं।उन्होंने पुलिस विभाग की चुनौतियां से भी सभी भैया बहनों को अवगत कराया।
- श्री कुलदीप जी को उनके साहसिक कार्य और कर्तव्य निष्ठा के लिए सम्मानित करने पर विद्यालय परिवार भी गौरव की अनुभूति कर रहा है। आज के इस संवाद कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य वंदना वर्मा जी, श्री मनोज जी, सुदीप्ता जी, गौतम राजपूत जी, सत्य प्रकाश जी, लालमणि जी, मुकेश मिश्रा जी हिमानी जी सहित सभी अध्यापक व भैया बहन उपस्थित रहे।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता