Both absconded : कानून के शिकंजे में आईं पापा की गालीबाज परियां,गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने की छापेमारी,दोनों फरार ?

Both absconded : कानून के शिकंजे में आईं पापा की गालीबाज परियां,गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने की छापेमारी,दोनों फरार

Both absconded : कानून के शिकंजे में आईं "पापा" की गालीबाज परियां,गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने की छापेमारी,दोनों फरार ?
Both absconded : कानून के शिकंजे में आईं “पापा” की गालीबाज परियां,गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने की छापेमारी,दोनों फरार ?

 

  • संभल:- इंटरनेट के तमाम प्लेटफार्म्स पर खुद को मशहूर करने और फालोअर्स बढ़ाने की चक्कर में कई रीलबाज घोर आपत्तिजनक और अश्लील कंटेंट पोस्ट कर रहे हैं। रील बनाने का ऐसा नशा कि इसमें हर आयु वर्ग के महिला-पुरुष गैर सामाजिक हरकतें करने से भी परहेज नहीं कर रहे। ऐसी ही हरकत संभल जिले की दो सगी बहनें महक और परी पिछले काफी समय से सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर कर रहीं थीं।अश्लील हरकतें व कमेंट के अलावा भद्दी गालियां देकर अपने फॉलोअर्स बढ़ा रहीं थीं। लोगों को ऐतराज हुआ तो उन्होंने पुलिस से शिकायत कर दी।
  • अब इन दोनों बहनों के खिलाफ पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी, लेकिन दोनों फरार हो गईं। संभल के असमोली थाना क्षेत्र के ग्राम शहबाजपुर कला की दो सगी बहनें ‘महक परी 143’ नाम से इंस्टाग्राम पर एकाउंट बना कर पोस्ट शेयर करती थीं। दोनों युवतियां इंस्टाग्राम पर अश्लील इशारों, गाली-गलौज,अभद्र भाषा वाले वीडियो आपत्तिजनक कपड़ों में अपलोड करती थीं। दोनों इंटरनेट के विभिन्न प्लेटफार्म पर रील बनाती हैं। पिछले छह महीने में यह दोनों युवतियां 546 पोस्ट कर चुकी हैं।
  • इन दोनों के 4.32 लाख फॉलोअर हैं। वहीं, ये खुद जिन 10 लोगों को फॉलो करती हैं, उनमें भी अश्लील कंटेंट ही दिखाया जाता है। जब इन वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स ने देखा तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए गांव में चर्चा शुरू कर दी। सोशल मीडिया यूजर्स ने बच्चों पर इसके दुष्प्रभाव को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को टैग करके शिकायत की थी। पुलिस ने संबंधित चैनल की गतिविधियों की जांच की। वीडियो की समीक्षा करने के बाद उन्हें अश्लील और भड़काऊ पाया गया। इसके बाद पुलिस ने वीडियो को सुरक्षित कर लिया और दोनों युवतियों के खिलाफ धारा 296 बी और आइटी एक्ट की धारा 67 में मुकदमा दर्ज कर लिया। गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी गई, लेकिन दोनों फरार हो गईं। इनके घर पर कोई नहीं मिला। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
  • थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों युवतियां शहबाजपुर कला गांव की निवासिनी हैं। वे आपस में सगी बहनें हैं और सोशल मीडिया पर ‘महक परी 143’ नाम से एकाउंट चला रही थीं। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों घर से फरार हो गईं। असमोली थाना क्षेत्र में दो युवतियों द्वारा इंटरनेट मीडिया पर अश्लीलता फैलाई जा रही है, इसकी सूचना उनकी वीडियो को टैग करके संभल पुलिस को दी गई थी। पुलिस द्वारा जांच की गई तो पता चला कि दोनों युवतियां असमोली थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। उनके साथ में दो साथी भी हैं जो अमरोहा के रहने वाले हैं। यह रील्स बनाते हैं और समाज में अश्लीलता फैलाने का काम करते हैं। गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इसके साथ ही उनके बनाए वीडियो भी इंटरनेट प्लेट फार्म से हटाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर अश्लीलता, अभद्र भाषा, या भड़काऊ सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

News Editor- (Jyoti Parjapati)

Check Also

Public anger : गंगोह में बारिश भरे गड्ढे में ई-रिक्शा पलटा, सवारियां घायल, जनता में रोष ?

Public anger : गंगोह में बारिश भरे गड्ढे में ई-रिक्शा पलटा, सवारियां घायल, जनता में रोष ?

Public anger : गंगोह में बारिश भरे गड्ढे में ई-रिक्शा पलटा, सवारियां घायल, जनता में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *