Bounty Naxalite killed : दंतेवाड़ा–बीजापुर सीमा के पास मुठभेड़ में पाच लाख का इनामी नक्सली ढेर ?

Bounty Naxalite killed : दंतेवाड़ा–बीजापुर सीमा के पास मुठभेड़ में पाच लाख का इनामी नक्सली ढेर

Bounty Naxalite killed : दंतेवाड़ा–बीजापुर सीमा के पास मुठभेड़ में पाच लाख का इनामी नक्सली ढेर
Bounty Naxalite killed : दंतेवाड़ा–बीजापुर सीमा के पास मुठभेड़ में पाच लाख का इनामी नक्सली ढेर

दंतेवाड़ा ।

  • छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमा से लगे जंगल-पहाड़ी इलाके में पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और नक्सली सामग्री बरामद की है। छत्तीसगढ़ पुलिस के अनुसार 3 मार्च को गीदम थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गुमलनार, गिरसापारा और नेलगोड़ा के बीच जंगल-पहाड़ इलाके में नक्सलियों द्वारा हथियार और सामग्री डम्प किए जाने की सूचना मिली थी।
  • सूचना के आधार पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और बस्तर फाइटर्स के जवानों की संयुक्त टीम को अभियान के लिए रवाना किया गया। ऑपरेशन का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल) राहुल कुमार उइके ने किया। दोपहर 12:30 बजे पुलिस बल संदिग्ध इलाके की ओर बढ़ते हुए सघन सर्चिंग और घेराबंदी कर रहा था। इसी दौरान रात 8:30 से 9:00 बजे के बीच पहले से घात लगाए बैठे भैरमगढ़ एरिया कमेटी के लगभग 10 माओवादियों ने पुलिस दल पर अचानक हमला कर दिया। माओवादियों ने स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग करते हुए पुलिस को निशाना बनाया।
Bounty Naxalite killed : दंतेवाड़ा–बीजापुर सीमा के पास मुठभेड़ में पाच लाख का इनामी नक्सली ढेर
Bounty Naxalite killed : दंतेवाड़ा–बीजापुर सीमा के पास मुठभेड़ में पाच लाख का इनामी नक्सली ढेर

पुलिस जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए

  • सुरक्षित स्थान लेकर माओवादियों को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी लेकिन उनकी ओर से लगातार फायरिंग जारी रही। इसके बाद जवानों ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की प्रभावी फायरिंग से माओवादी दबाव में आ गए और अंधेरे तथा घने जंगल का फायदा उठाकर माओवादी मौके से भाग निकले। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान पुलिस को एक नक्सली का शव मिला। उसके पास से एसएलआर रायफल, इंसास रायफल, पिस्टल, वॉकी-टॉकी सेट, मैगजीन, जिंदा कारतूस और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई। शव की पहचान आत्मसमर्पित कैडरों के माध्यम से राजेश पुनेम के रूप में हुई, जो भैरमगढ़ एरिया कमेटी का एसीएम था और उस पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
  • सुरक्षाबलों ने आईईडी व एंबुश के संभावित खतरे को देखते हुए पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और आरओपी व एरिया डोमिनेशन करते हुए सभी जवान सुरक्षित रूप से दंतेवाड़ा मुख्यालय लौट आए। इस अभियान में सुरक्षाबलों को कोई नुकसान नहीं हुआ। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशान जारी है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Stone pelting, three injured : जौनपुर में होली पर बच्चों में रंग लगाने को लेकर मारपीट और पत्थरबाजी, तीन घायल

Stone pelting, three injured : जौनपुर में होली पर बच्चों में रंग लगाने को लेकर मारपीट और पत्थरबाजी, तीन घायल ?

Stone pelting, three injured : जौनपुर में होली पर बच्चों में रंग लगाने को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *