Bridge of brotherhood : उत्तर प्रदेश में सामाजिक समरसता की अपील: वरिष्ठ समाजसेवी मुसर्रफ ख़ान का संदेश – त्योहार बनें भाईचारे का सेतु ?

Bridge of brotherhood : उत्तर प्रदेश में सामाजिक समरसता की अपील: वरिष्ठ समाजसेवी मुसर्रफ ख़ान का संदेश – त्योहार बनें भाईचारे का सेतु

Bridge of brotherhood : उत्तर प्रदेश में सामाजिक समरसता की अपील: वरिष्ठ समाजसेवी मुसर्रफ ख़ान का संदेश - त्योहार बनें भाईचारे का सेतु
Bridge of brotherhood : उत्तर प्रदेश में सामाजिक समरसता की अपील: वरिष्ठ समाजसेवी मुसर्रफ ख़ान का संदेश – त्योहार बनें भाईचारे का सेतु

“हम सभी की साझा जिम्मेदारी है कि

  • त्योहारों को सौहार्दपूर्ण और खुशनुमा वातावरण में मनाएं – यही हमारी संस्कृति की पहचान है और यही राष्ट्र की मजबूती का आधार भी।” सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे और सम्मान के साथ मनाएं तथा देश की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखें
  • वर्तमान समय में देश को सबसे अधिक आवश्यकता आपसी विश्वास, सद्भाव और एकजुटता की है – “जब तक हम भेदभाव से ऊपर उठकर एक-दूसरे का सम्मान नहीं करेंगे, तब तक समाज और राष्ट्र की वास्तविक प्रगति संभव नहीं है – परिवर्तन की शुरुआत स्वयं से करनी होगी तभी एक सशक्त और संगठित राष्ट्र का निर्माण हो सकेगा।
  • उत्तर प्रदेश, संजय सिंह। आगामी पावन अवसरों – माह-ए-रमजान, होलिका दहन, होली, ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को लेकर प्रदेश में शांति, सौहार्द और सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील की गई है। वरिष्ठ समाजसेवी मुसर्रफ ख़ान ने नागरिकों से आह्वान किया है कि वे सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे और सम्मान के साथ मनाएं तथा देश की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखें।
  • उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश को सबसे अधिक आवश्यकता आपसी विश्वास, सद्भाव और एकजुटता की है। “जब तक हम भेदभाव से ऊपर उठकर एक-दूसरे का सम्मान नहीं करेंगे, तब तक समाज और राष्ट्र की वास्तविक प्रगति संभव नहीं है। परिवर्तन की शुरुआत स्वयं से करनी होगी; तभी एक सशक्त और संगठित राष्ट्र का निर्माण हो सकेगा।
  • श्री ख़ान ने विशेष रूप से आगाह किया कि ऐसा कोई कार्य न किया जाए जिससे स्वयं, परिवार या समाज को किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़े। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है तथा त्योहारों में खलल डालने वाले अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक या उकसाने वाली सामग्री साझा करने से बचने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अफवाहें सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करती हैं।
Bridge of brotherhood : उत्तर प्रदेश में सामाजिक समरसता की अपील: वरिष्ठ समाजसेवी मुसर्रफ ख़ान का संदेश - त्योहार बनें भाईचारे का सेतु
Bridge of brotherhood : उत्तर प्रदेश में सामाजिक समरसता की अपील: वरिष्ठ समाजसेवी मुसर्रफ ख़ान का संदेश – त्योहार बनें भाईचारे का सेतु

उन्होंने आमजन से अपेक्षा की कि

  • वे एक-दूसरे के पर्वों में सहभागी बनें और इस बात का विशेष ध्यान रखें कि किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे।
    उन्होंने सुझाव दिया “त्योहारों का उद्देश्य मेलजोल बढ़ाना, संबंधों को प्रगाढ़ करना और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। अतः सभी अपने-अपने पर्व पारंपरिक ढंग से मनाएं और किसी नई परंपरा की शुरुआत से बचें।
  • सामाजिक चिंतक मुसर्रफ ख़ान ने जानकारी दी कि चांद दिखने के साथ रमजान का पवित्र महीना प्रारंभ होने की संभावना है। यह माह इबादत, आत्मसंयम, आत्ममंथन और आपसी रिश्तों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने दान – जकात, सदका और खैरात के माध्यम से ग़रीब जरूरतमंदों की सहायता करने तथा विशेष इबादतों के जरिए समाज में भाईचारे का संदेश प्रसारित करने की अपील की। उल्लेखनीय है कि इसी अवधि में होली का पर्व भी मनाया जाएगा, जिससे विभिन्न समुदायों के त्योहार एक साथ पड़ रहे हैं। ऐसे में पारस्परिक सम्मान और संयम और भी अधिक आवश्यक हो जाता है।
  • उन्होंने समाज के सभी जिम्मेदार नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें। अंत में उन्होंने कहा, “हम सभी की साझा जिम्मेदारी है कि त्योहारों को सौहार्दपूर्ण और खुशनुमा वातावरण में मनाएं। यही हमारी संस्कृति की पहचान और यही राष्ट्र की मजबूती का आधार भी हैं।”

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

The teaser created a stir : निर्माता कंपनी और डिस्ट्रीब्यूटर रेड जायंट मूवीज़ ने दमदार टीज़र से मचाई हलचल

The teaser created a stir : निर्माता कंपनी और डिस्ट्रीब्यूटर रेड जायंट मूवीज़ ने दमदार टीज़र से मचाई हलचल

The teaser created a stir : निर्माता कंपनी और डिस्ट्रीब्यूटर रेड जायंट मूवीज़ ने दमदार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *