Burnt effigy : बारिश के बीच उत्सव के साथ मनाई गई विजयदशमी, एक्टर रामचरण और BJP नेता वीरेंद्र सचदेना ने जलाया पुतला ?

Burnt effigy : बारिश के बीच उत्सव के साथ मनाई गई विजयदशमी, एक्टर रामचरण और BJP नेता वीरेंद्र सचदेना ने जलाया पुतला

Burnt effigy : बारिश के बीच उत्सव के साथ मनाई गई विजयदशमी, एक्टर रामचरण और BJP नेता वीरेंद्र सचदेना ने जलाया पुतला ?
Burnt effigy : बारिश के बीच उत्सव के साथ मनाई गई विजयदशमी, एक्टर रामचरण और BJP नेता वीरेंद्र सचदेना ने जलाया पुतला ?

पूर्वी दिल्ली। यमुनापार में बृहस्पतिवार को धूमधाम से दशहरा मनाया गया। रावण का वध करके बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया। बृहस्पतिवार को शाम से ही वर्षा होने लगी थी। अधिकतर लीलाओं में रावण, मेघनाद व कुंभकरण के पुतले भीग गए। खराब मौसम के बाद भी लोगों में विजयदशमी की खुशी अलग ही झलक रही थी। लोगाें ने अपने परिवार व दोस्तों के साथ विजयदशमी का आनंद लिया। भीगे हुए पुतलों का दहन पेट्रोल डालकर किया गया।

वर्षा की वजह से लीला स्थल पर पानी भरा हुआ था। लेकिन वर्षा दर्शकों का उत्साह कम नहीं कर सकी। ऐसे मौसम में लोग डटे रहे। वर्षा रुकने पर लीला स्थल पर लगे मेले का लोगों ने जमकर आनंद लिया। स्वादिष्ट व्यंजन के साथ झूला झूले। आतिशबाजी भी हुई। सीबीडी ग्राउंड में आयोजित बालाजी रामलीला कमेटी में फिल्म अभिनेता रामचरण ने दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, समिति चेयरमैन दिनेश गुप्ता के साथ रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले पर तीर छोड़ कर दहन किया। इससे पहले प्रभु श्रीराम की आरती की।

रामचरण ने कहा कि वर्षा की वजह से उन्हें लग रहा था कि लीलास्थल पर भीड़ नहीं होगी। लेकिन वह गलत साबित हुए। लीला में लोगों की भीड़ देखकर यह अंदाजा हो गया कि आंधी आए चाहे वर्षा प्रभुराम के चाहने वाले उनकी लीला देखने से पीछे नहीं हटते हैं। श्रीराम ने हमेशा सच का साथ दिया और प्रेम का संदेश दिया।

शास्त्री पार्क स्थित विष्णु अवतार रामलीला कमेटी में सांसद मनोज तिवारी ने रावण के पुतले का दहन किया। सांसद ने कहा कि प्रभु श्रीराम की शिक्षा का असल जीवन में भी अनुसरण करें। मयूर विहार स्थित जयश्री हनुमंत रामलीला में कोंडली विधायक कुलदीप कुमार ने रावण के पुतलों का दहन किया। शकरपुर में श्रीराम जानकी धार्मिक लीला कमेटी में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन लक्ष्मी नगर के विधायक अभय वर्मा ने किया।

विधायक ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत है। इस मौके पर महासचिव संजीव तिवारी, सनी सोनी, विनोद सनपेडिया, राहुल शारदा, अनुराग शर्मा, मौजूद रहे। सीबीडी ग्राउंड स्थित श्रीराम भक्त रामलीला कमेटी में संत राजेश्वरानंद महाराज ने रावण का दहन किया।

उन्होंने लेागों को संकल्प दिलवाया कि वह अपने मन के रावण को भी मारें। वेस्ट विनोद नगर स्थित रास विहार मैदान में आयोजित कामधेनु रामलीला समिति में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने समिति के अध्यक्ष कुलदीप भंडारी के साथ रावण का दहन किया। मयूर विहार फेज-तीन स्थित कुर्मांचल जनकल्याण एवं सांस्कृतिक समिति की रामलीला में हास्य कलाकार सुरेंद्र शर्मा ने चार चांद लगाए।

Burnt effigy : बारिश के बीच उत्सव के साथ मनाई गई विजयदशमी, एक्टर रामचरण और BJP नेता वीरेंद्र सचदेना ने जलाया पुतला ?
Burnt effigy : बारिश के बीच उत्सव के साथ मनाई गई विजयदशमी, एक्टर रामचरण और BJP नेता वीरेंद्र सचदेना ने जलाया पुतला ?
लीला को देखने के लिए वर्षा में भी लोग डटे रहे
  • आइपी एक्सटेंशन स्थित उत्सव ग्राउंड में मंगलवार को विजयदशमी महोत्सव का आयोजन भव्य रूप से किया गया। हालांकि बारिश के कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। उनकी जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सचदेवा ने परंपरा निभाते हुए प्रभु श्रीराम की भूमिका में तीर चलाकर प्रतीकात्मक रूप से रावण के साथ कुंभकर्ण, मेघनाद के पुतले का दहन किया।
  • इस अवसर पर उनके साथ केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद हर्ष मल्होत्रा और क्षेत्रीय नेता रमेश गर्ग भी मौजूद रहे। श्री रामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ के इस आयोजन में रावण दहन से पहले मंच पर रामलीला का भव्य मंचन किया गया। इसमें प्रभु श्रीराम और रावण के बीच हुए युद्ध के दृश्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। युद्ध के अंत में रावण वध की लीला प्रस्तुत की गई, जिसे देखकर मैदान में मौजूद दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। कार्यक्रम में बारिश के बावजूद भारी संख्या में लोग जुटे और उत्साहपूर्वक इस परंपरा को देखा।
  • आयोजन समिति के प्रधान सुरेश बिंदल ने बताया कि विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और यह पर्व लोगों को धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि उनके यहां पुतला दहन में पटाखों का उपयोग नहीं किया गया। इस दौरान शाहदरा जिलाध्यक्ष दीपक गाबा, विधायक ओम प्रकाश शर्मा, रामलीला कमेटी के चेयरमैन दलीप बिंदल, कोषाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, प्रचार मंत्री राजीव शर्मा, मुख्य संयोजक रमेश गर्ग आदि शामिल हुए।
वर्षा की वजह से नहीं हुई लीला, आज मनाया जाएगा दशहरा
  • विवेक विहार स्थित भव्य रामलीला कमेटी में बृहस्पतिवार को लीला नहीं हुई। ग्राउंड में वर्षा का पानी भरा रहा। जिस वजह से लीला नहीं हो सकी। रामलीला कमेटी के प्रधान सतीश लूथरा ने कहा कि लीला को लेकर एक पंडितजी से चर्चा हुई और लीला मंचन के हालात के बारे में बताया गया। उन्होंने राय दी कि शुक्रवार को रात नौ बजे से पहले-पहले रावण का दहन करना होगा। इसके बाद समिति ने शुक्रवार को दशहरा मनाने का फैसला लिया।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Stated first goal : कांग्रेस एमएलसी कॉर्डिनेटर अयाजुद्दीन का स्वागत, मेरठ-सहारनपुर सीट जीतना बताया पहला लक्ष्य ?

Stated first goal : कांग्रेस एमएलसी कॉर्डिनेटर अयाजुद्दीन का स्वागत, मेरठ-सहारनपुर सीट जीतना बताया पहला लक्ष्य ?

Stated first goal : कांग्रेस एमएलसी कॉर्डिनेटर अयाजुद्दीन का स्वागत, मेरठ-सहारनपुर सीट जीतना बताया पहला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *