Bus collision : कानपुर में कार और बस की भिड़ंत दो महिला टीचर और ड्राइवर की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा ?

Bus collision : कानपुर में कार और बस की भिड़ंत दो महिला टीचर और ड्राइवर की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा

Bus collision : कानपुर में कार और बस की भिड़ंत दो महिला टीचर और ड्राइवर की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा ?
Bus collision : कानपुर में कार और बस की भिड़ंत दो महिला टीचर और ड्राइवर की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा ?

कानपुर: जिले के बिठूर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह कार और बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई. इनमें ड्राइवर और कार में बैठी दो महिला टीचर शामिल हैं. एक शिक्षिका गंभीर तौर पर घायल हुई हैं, जिनका इलाज कराया जा रहा है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे में क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने क्रेन की मदद से किनारे कराया और यातायात सुचारू कराया गया.

जानकारी के मुताबिक, कल्याणपुर थाना क्षेत्र के नया शिवली रोड निवासी आकांक्षा मिश्रा वर्तमान समय में उन्नाव के कंपोजिट विद्यालय जमाल नगर सफीपुर में बतौर शिक्षिका कार्यरत थी. रोजाना की तरह मंगलवार सुबह भी वह कार से विद्यालय जाने के लिए निकली थीं. इस दौरान आकांक्षा के साथ शिक्षिका अंजुला मिश्रा, निवासी विश्व बैंक बर्रा व रिचा अग्निहोत्री, निवासी कल्याणपुर भी कार में सवार थीं.

बिठूर थाना क्षेत्र के नारामऊ जीटी रोड के पास उनकी कार और बस के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. आनन-फानन में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया.

Bus collision : कानपुर में कार और बस की भिड़ंत दो महिला टीचर और ड्राइवर की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा ?
Bus collision : कानपुर में कार और बस की भिड़ंत दो महिला टीचर और ड्राइवर की मौत, स्कूल जाते समय हुआ हादसा ?

पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पर डॉक्टर ने शिक्षिका आकांक्षा, अंजुला व ड्राइवर विशाल को मृत घोषित कर दिया. वहीं, डॉक्टरों द्वारा गंभीर रूप से घायल शिक्षिका रिचा का उपचार किया जा रहा है. पुलिस द्वारा जैसे ही मृतको के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा.

एसीपी कल्याणपुर अभिषेक कुमार पांडे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी. इस दर्दनाक हादसे में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां पर डॉक्टर ने दो महिलाओं समेत तीन को मृत घोषित कर दिया है. इस हादसे में घायल एक अन्य महिला का उपचार चल रहा है. क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को क्रेन की मदद से किनारे कराकर यातायात सुचारू रूप से चलाया जा रहा है. मृतकों के परिजनों को सूचना देने के साथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

IND vs NZ T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले Mitchell Santner ने भारत को दी खुली चुनौती

IND vs NZ T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले Mitchell Santner ने भारत को दी खुली चुनौती ?

IND vs NZ T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले Mitchell Santner ने भारत को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *