Bus services affected : हिमाचल में भारी बारिश, 533 सड़कें बंद, 955 रूटों पर बस सेवा प्रभावित

प्रदेश में मंगलवार रात से बुधवार तक शिमला
- शिमला। प्रदेश में मंगलवार रात से बुधवार तक शिमला, सोलन, मंडी, चंबा, कांगड़ा और बिलासपुर जिलों सहित अन्य स्थानों पर भारी वर्षा हुई। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारी वर्षा के कारण सोलन और सिरमौर जिलों में सभी शिक्षण संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे, जबकि शिमला, मंडी और कुल्लू के कुछ उपमंडलों में भी स्कूलों में छुट्टी रही। जिला कुल्लू के निरमंड उपमंडल की पंचायत राहनू के दो नालों में आई बाढ़ से पांच मकानों, सात दुकानों, तीन पशुशालाओं को नुकसान हुआ है जबकि पांच गाड़ियां मलबे में दब गईं। प्रशासन ने छह घरों को खाली करवा लिया है। मनाली उपमंडल के कास्ता गांव में नाले में आई बाढ़ से पुल बह गया।
सड़कों पर खिसक रहे पहाड़
- कुमारहट्टी में पहाड़ी दरकने से नालागढ़-रामशहर-शिमला मार्ग का एक हिस्सा नदी में समा गया। नदी ने डैम का रूप धारण कर लिया, जिससे हालात और भी भयावह हो गए। इसी स्थान पर वर्ष 2023 में भी पहाड़ खिसकने की घटना हो चुकी है। सोलन जिले में कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग चक्की मोड़ के समीप बुधवार सुबह साढ़े छह बजे भूस्खलन से बंद हो गया। इससे चार किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) की टीम ने तीन घंटे बाद मार्ग बहाल किया। वहीं, शिमला के टुटू में सड़क किनारे खड़े तीन वाहन भूस्खलन की चपेट में आ गए।
Bus services affected : हिमाचल में भारी बारिश, 533 सड़कें बंद, 955 रूटों पर बस सेवा प्रभावित ?
एचआरटीसी के 955 रूट पर बस सेवा बाधित
- भूस्खलन से प्रदेश में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के 955 रूट पर बस सेवा बाधित रही। एचआरटीसी प्रबंधन के अनुसार 382 रूट पर बस सेवाएं बंद रहीं। वहीं, 573 रूट पर जो बसें भेजी गई थीं, वे सड़कें बंद होने के कारण रास्ते में फंसी रहीं। सड़कें बाधित होने के कारण लोगों को गंत्वय स्थान तक पैदल जाना पड़ा। निगम प्रबंधन के अनुसार मंडी जिला के सुंदरनगर में सबसे अधिक 62 रूट पर बस सेवा बंद रही और 67 रूट पर बसें रास्ते में फंस गईं। रामपुर में 25, करसोग 46, नालागढ़ 37, मंडी 52, धर्मपुर 16, कुल्लू 19, रिकांगपियो 11, शिमला के तारदेवी डिपो में 13, सोलन 17, नाहन 13, रोहडू आठ, सरकाघाट सात और धर्मशाला में पांच रूट पर बसें नहीं गईं।
चार हाईवे सहित 533 सड़कें बंद
- हिमाचल में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण चार नेशनल हाईवे और 533 सड़कें बंद हैं। वहीं, 635 ट्रांसफार्मर और 266 पेयजल योजनाएं भी ठप पड़ी हैं।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता