By showing the green flag : महिलाओं की सुरक्षा के लिए “शक्ति मोबाइल टीम” का गठन पुलिस लाइन जौनपुर से हरी झण्डी दिखाकर वाहन को किया गया रवाना

जौनपुर। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत नारी स्वावलंबन,
- नारी सुरक्षा की भावना को और मजबूती देने के लिए जनपद में नई पहल करते हुए नारी सुरक्षा को समर्पित “शक्ति मोबाइल” को पुलिस पुलिस लाइन जौनपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में सहायक पुलिस अधीक्षक सृष्टि जैन द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
- महिलाओं की सुरक्षा हेतु शक्ति मोबाइल में लगे पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
जिससे जनपद में बालिकाओं, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। शक्ति मोबाईल नारी सुरक्षा हेतु 24 घंटे मुस्तैद रहेगी तथा नारी सुरक्षा से महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं हेल्पलाइन इत्यादि के बारे में स्कूल, कॉलेज बाजार आदि जगहों पर जाकर छात्राओं, महिलाओं को जागरूक करेगी। - भ्रमण के दौरान शक्ति मोबाईल स्कूल,कॉलेज, कोचिंग संस्थान खुलने एवं बंद होने के समय तथा अधिकांश उन स्थानों पर भ्रमण करेगी जहां पर महिलाओं का आवागमन रहता है इस दौरान शक्ति मोबाईल छात्राओं, महिलाओं से संपर्क कर उनका फीडबैक लेंगे तथा उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण करेंगी।

शक्ति मोबाइल वैन में एक महिला उप निरीक्षक 02 महिला आरक्षी,
- 02 आरक्षी व चालक दिन की शिफ्ट में और इसी प्रकार रात्रि की शिफ्ट में भी उपलब्ध रहेंगें। कोई भी महिला किसी भी विषम परिस्थिति में शक्ति मोबाइल टीम की सहायता प्राप्त कर सकती है । मौजूद आमजन ने पुलिस की शक्ति मोबाइल सेवा की सराहना करते हुए कहा कि इस सेवा के शुरू होने से जनपद में महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगेगा । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी सदर श्री देवेश सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
- शक्ति मोबाइल टीम के प्रमुख कार्य
महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम
महिलाओं को आपातकालीन स्थिति में तत्काल मदद प्रदान करना
महिलाओं को कानूनी सहायता प्रदान करना
महिलाओं को सुरक्षा के लिए जागरूक करना
महिलाओं के खिलाफ अपराधियों को पकड़ना और उन्हें कानून के शिकंजे में लाना
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता