Cash recovered : टप्पेबाजी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ऑटो, एटीएम कार्ड और नकदी बरामद ?

Cash recovered : टप्पेबाजी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ऑटो, एटीएम कार्ड और नकदी बरामद

Cash recovered : टप्पेबाजी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ऑटो, एटीएम कार्ड और नकदी बरामद
Cash recovered : टप्पेबाजी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ऑटो, एटीएम कार्ड और नकदी बरामद

ग्रेटर नोएडा के कासना क्षेत्र में टप्पेबाजी की घटना का खुलासा करते हुए कासना थाने की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल एक ऑटो, एक एटीएम कार्ड तथा कुल 9,420 रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 2 फरवरी, 2026 को एक व्यक्ति ने थाना कासना में शिकायत दर्ज कराई थी कि कासना बस स्टैंड के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों ने टप्पेबाजी कर उसका बैग बदल लिया।

बैग बदलने के बाद आरोपियों ने उसमें रखे एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते हुए तीन बार में कुल 22,000 रुपए निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाना कासना में मुकदमा दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। मामले की जांच के दौरान थाना कासना पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से संदिग्धों की पहचान की।

इसके बाद 10 मार्च, 2026 को पुलिस ने कस्बा कासना क्षेत्र से घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज उर्फ तोतला पुत्र जगदीश (26 वर्ष) निवासी राधानगर, थाना कोतवाली नगर, जिला बुलंदशहर और समशेर पुत्र बली मोहम्मद (48 वर्ष) निवासी सोरहा, थाना कलवारी, जिला बस्ती (हाल पता नगला फेस- 2) के रूप में हुई है।

Cash recovered : टप्पेबाजी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ऑटो, एटीएम कार्ड और नकदी बरामद
Cash recovered : टप्पेबाजी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ऑटो, एटीएम कार्ड और नकदी बरामद

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया ऑटो (रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी-16 क्यूटी 9823) बरामद किया गया है। इसके अलावा आरोपी पंकज के कब्जे से 2,120 रुपये नकद और बैंक ऑफ बड़ौदा का एक एटीएम कार्ड तथा आरोपी समशेर के पास से 7,300 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पंकज का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2022 में दादरी थाने में आयुध अधिनियम की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज है। वहीं, दोनों आरोपियों के खिलाफ वर्तमान मामले में भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले में तीसरे आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी और गश्त बढ़ाई जा रही है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Bhopal Nagar Nigam : में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 साल का रिकॉर्ड ज़ब्त, करोड़ों के ‘कागजी’ खेल का होगा पर्दाफाश

Bhopal Nagar Nigam : में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 साल का रिकॉर्ड ज़ब्त, करोड़ों के ‘कागजी’ खेल का होगा पर्दाफाश ?

Bhopal Nagar Nigam : में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 साल का रिकॉर्ड ज़ब्त, करोड़ों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *