Chandigarh : राष्ट्रीय सम्मेलन में सांस्कृतिक संध्या ने बिखेरे भारतीय रंग, हरविन्द्र कल्याण, ओम बिरला और सीएम सैनी रहे मौजूद ?

शहरी निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन में सांस्कृतिक संध्या ने बिखेरे भारतीय रंग, हरविन्द्र कल्याण, ओम बिरला और सीएम सैनी रहे मौजूद

Chandigarh : राष्ट्रीय सम्मेलन में सांस्कृतिक संध्या ने बिखेरे भारतीय रंग, हरविन्द्र कल्याण, ओम बिरला और सीएम सैनी रहे मौजूद ?
Chandigarh : राष्ट्रीय सम्मेलन में सांस्कृतिक संध्या ने बिखेरे भारतीय रंग, हरविन्द्र कल्याण, ओम बिरला और सीएम सैनी रहे मौजूद ?
  • चंडीगढ़। गुरुग्राम के मानेसर में आयोजित शहरी स्थानीय निकायों के अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन में वीरवार देर शाम भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, आरती सिंह राव सहित अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।
    कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों से आए कलाकारों ने कला और संस्कृति के रंग बिखेरे। सबसे पहले गंधर्व वाद्य संगीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। यह प्रस्तुति पंडित चेतन जोशी द्वारा निर्देशित की गई। इसमें उनका साथ अन्य कलाकारों ने दिया। यह प्रस्तुति हरियाणवी लोक एवं भारतीय वाद्य यंत्रों पर आधारित रही। इसमें वाद्य यंत्रों के माध्यम से गंधर्वों द्वारा बजाया जाने वाला संगीत प्रस्तुत किया गया। हरियाणवी लोक संस्कृति के साथ मिश्रण कर ज्यों ही स्वर लहरियां सभागार में गूंजी उन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया।
Chandigarh : राष्ट्रीय सम्मेलन में सांस्कृतिक संध्या ने बिखेरे भारतीय रंग, हरविन्द्र कल्याण, ओम बिरला और सीएम सैनी रहे मौजूद ?
Chandigarh : राष्ट्रीय सम्मेलन में सांस्कृतिक संध्या ने बिखेरे भारतीय रंग, हरविन्द्र कल्याण, ओम बिरला और सीएम सैनी रहे मौजूद ?
  • कार्यक्रम में दूसरी प्रस्तुति हरियाणवी लोक नृत्य की रही। यह प्रस्तुति मोंटी शर्मा पार्टी द्वारा दी गई। हरियाणवी कलाकारों ने देश भर से आए लोगों को अपनी प्रस्तुति से सम्मोहित कर दिया। सभागार में मौजूद लोगों ने जोरदार तालियों के साथ कलाकारों का अभिनंदन किया।इसके पश्चात अंतिम प्रस्तुति संजय शर्मा की पार्टी ने दी। कोरियोग्राफी की इस प्रस्तुति में कलाकारों ने भारत के रंग दिखाए। सभागार में मौजूद हर शख्स ने तालियां बजाकर कलाकारों की हौसला अफजाई की। यह प्रस्तुतियां सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के अंतर्गत आयोजित हुई।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

Check Also

Six accused arrested : जमीन विवाद में पहुंचे सिपाहियों से मारपीट, ग्रामीणों ने हमला किया, छह आरोपी गिरफ्तार ?

Six accused arrested : जमीन विवाद में पहुंचे सिपाहियों से मारपीट, ग्रामीणों ने हमला किया, छह आरोपी गिरफ्तार ?

Six accused arrested : जमीन विवाद में पहुंचे सिपाहियों से मारपीट, ग्रामीणों ने हमला किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *