Charge Of Sowing Crops : राजस्व विभाग एवं दबंगों कि मिली भगत से अवैध तरीके से हरिजन आबादी सुरक्षित जमीन पर फसल बोने का आरोप ?

- राजस्व विभाग एवं दबंगों कि मिली भगत से अवैध तरीके से हरिजन आबादी सुरक्षित जमीन पर फसल बोने का लगाया ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने आरोप!
- संपूर्ण समाधान दिवस में दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र पर अभी तक नहीं किया गया कोई निस्तारण ग्राम प्रधान प्रतिनिधि!श्रीराम अग्निहोत्री
- फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर जिले के जनपद सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में प्रधान प्रतिनिधि आनंद प्रसाद ग्राम मनीपुर ब्लॉक बहुआ ने दिए गए शिकायतीं प्रार्थना पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि डाटा संख्या 345/0.2670 हे० भूमि का सीमांकन राजस्व टीम व पुलिस बल के साथ उपस्थिति में हरिजन आबादी हेतु सुरक्षित भूमि को विपक्षी भूमाफियाओं से कब्जा मुक्त करने के संबंध में दिए गए प्रार्थना पत्र को अभी तक राजस्व विभाग द्वारा निस्तारण नहीं किया गया।

- ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा पांच बार सीमांकन किया गया किंतु टीम द्वारा मौके पर उक्त गाटा संख्या निशान नहीं लगवाए गए उनके द्वारा बताया गया 345/०.1942 हे० भूमि हरिजन आबादी की है। तथा 355/579/०.०729 में गया।
जब कि कुल 578 गाटा संख्या है। नया संख्या का सरकारी अभिलेखों में कोई उल्लेख नहीं है। राजस्व निरीक्षक द्वारा बताएं की गाटा संख्या 355/579/०.०729 किसके नाम अंकित है। यदि नाम नहीं है तो उक्त भूमि ग्राम सभा का कब्जा क्यों नहीं दिया गया है।
जिला अधिकारी रविंद्र सिंह से ग्राम मनीपुर प्रधान प्रतिनिधि मिलकर गाटा संख्या 345/०.2670हे० भूमि जो हरिजन आबादी हेतु सुरक्षित है जो तत्काल ग्राम सभा को काब्जा दिलाए जाने कि मांग किया है। तथा राजस्व निरीक्षण के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आदेश पारित करने की मांग की है
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home