Charged with murder : संदिग्घ परिस्थितियों में युवती की मौत परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

- जौनपुर:- रामपुर थाना क्षेत्र के मनापुर बंजारे गांव में शुक्रवार की भोर में गौतम सरोज की 29 वर्षीय पत्नी रूबीना सरोज की साडी के सहारे पंखे से फांसी लगाकर घर में लटकती लाश मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार रूबीना सरोज किसी बात से नाराज़ होकर शुक्रवार की भोर में लगभग 4:00 बजे फ़ाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इसकी जानकारी सुबह जब परिजनों को हुईं तो उन्होंने पुलिस के साथ साथ रूबीना के परिवार वालों को भी सूचित किया।
- जानकारी के अनुसार रूबीना की शादी 2016 में हुई थी इनका मायका भदोही में है रुबीना की 2 बेटी है पंछी 5वर्ष, इच्छा 4 वर्ष,। रूबीना की बड़ी बहन अर्चना का आरोप है कि गौतम सरोज मेरी बहन को बहुत मारता-पीटता था और पैसे की मांग करता था। उसकी दो बेटियां है,बेटा न होने की वजह से उसको बार-बार ससुराल वाले ताना मारते थे। इसी बात से क्षुब्ध होकर मेरी बहन ने फ़ासी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home
News Editor- (Jyoti Parjapati)