Comfortable seal : आरामशीनो के स्वामीयों ने नहीं लिया लाइसेंस तो होंगी आरामशीन सील

सहारनपुर।
- नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर निगम सीमा क्षेत्र की सभी आरामशीनों को नोटिस भेजकर कहा गया है कि वे नगर निगम में निर्धारित शुल्क जमा कराकर लाइसेंस प्राप्त कर लें, अन्यथा व्यवसाय को अवैध मानते हुए नियमानुसार प्रतिष्ठान को सील कर दिया जायेगा। कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम की धारा 541 के अंतर्गत शहर में किये जा रहे व्यवसायों से लाइसेंस शुल्क लेने लिये जाने का प्रावधान है। इसी प्रावधान के तहत सामाजिक वानिकी प्रभाग सहारनपुर के अंतर्गत वैध आरामशीनों को लाइसेंस प्राप्त करने के सम्बंध में नोटिस भेजे जा रहे है।
- उन्होंने बताया कि जनपद में चल रही 162 आरामशीनों में से लगभग 85 आरामशीन सहारनपुर शहर और नगर निगम सीमा में शामिल हुए 32 गांव क्षेत्र में चल रही हैं। कर अधीक्षक ने बताया कि यदि नगर निगम सीमा क्षेत्र में चल रही आरामशीनों के स्वामी निर्धारित शुल्क जमा कराकर लाइसेंस प्राप्त नहीं करते हैं तो उनके व्यवसाय को अवैध मानते हुए नियमानुसार प्रतिष्ठान को सील करने की कार्रवाई की जायेगी
Comfortable seal : आरामशीनो के स्वामीयों ने नहीं लिया लाइसेंस तो होंगी आरामशीन सील ?
शहर में अवैध रूप से चल रही
- आरा मशीनों के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। विभागीय अधिकारियों ने बिना लाइसेंस मिलीं 5 आरा मशीनों को सील कर दिया। विभाग की इस कार्रवाई से बिना लाइसेंस मशीन चलाने वाले संचालकों में हड़कंप मच गया। विभाग के रेंजर कमल यादव ने बताया कि शहर में लंबे समय से नियमों को ताक पर रखकर अवैध आरा मशीनें चल रही थीं। जो प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने के साथ राजस्व का भी चूना लगा रहे हैं। इसकी शिकायत लगातार उच्चाधिकारियों को मिल रही थी। वन विभाग के कर्मचारियों व पुलिस बल को साथ लेकर कार्रवाई करते हुए बुधवार को होडल-नगीना रोड स्थित आरा मशीनों पर छापेमारी की गई। इस दौरान मशीनों के लाइसेंस चेक किए गए।
- 5 आरार मशीनों को सील करने के साथ ही संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे मशीनों पर आने वाली लकड़ी व जाने वाले सामान का पूरा रिकॉर्ड रखें, अगर पूरा रिकॉर्ड नहीं पाया गया उनको खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यहां फिरोजपुर झिरका के रेंजर रमेश कुमार, उम्मर मोहम्मद वन दरोगा, मुबारिक खान वन दरोगा, फते मोहम्मद वन दरोगा, एजाज व जुगल किशोर वन दरोगा सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे। सभी आरा मशीन संचालकों को नोटिस देकर 9 दिन के अंदर लाइसेंस दिखाने के लिए कहा गया है। इसके बाद जो संचालक लाइसेंस नहीं दिखा पाता है, उनकी मशीनों को सील करने के साथ ही अन्य कार्रवाई की जाएगी। अवैध आरा मशीनों को नहीं चलने दिया जाएगा।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता