Commotion : चंदौली में अवैध खनन को लेकर प्रशासन अलर्ट:JCB मशीन जब्त, खनन माफियाओं में मची खलबली ?

Commotion : चंदौली में अवैध खनन को लेकर प्रशासन अलर्ट:JCB मशीन जब्त, खनन माफियाओं में मची खलबली

Commotion : चंदौली में अवैध खनन को लेकर प्रशासन अलर्ट:JCB मशीन जब्त, खनन माफियाओं में मची खलबली ?
Commotion : चंदौली में अवैध खनन को लेकर प्रशासन अलर्ट:JCB मशीन जब्त, खनन माफियाओं में मची खलबली ?

चंदौली जिले में मिट्टी व बालू के अवैध खनन को लेकर प्रशासनिक अमला अलर्ट हो गया है। शहाबगंज पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र के ठेकहा गांव में अवैध खनन करते जेसीबी मशीन पकड़ी। जेसीबी को सीज कर दिया गया। डीएम संजीव सिंह की हिदायत के बाद महकमा अलर्ट हो गया है। प्रशासन की सख्ती की वजह से खनन माफियाओं में खलबली मची है।

जेसीबी मशीन से अवैध खनन का कार्य

शहाबगंज थाने की पुलिस को सूचना मिली कि ठेकहा गांव में जेसीबी मशीन से अवैध खनन का कार्य किया जा रहा है। इस पर पुलिस अलर्ट हो गई। एसओ मनोज कुमार हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे तो जेसीबी से खनन चल रहा था। उन्होंने बगैर अनुमति खनन करने पर जेसीबी को अपने कब्जे में ले लिया। विधिक कार्रवाई करते हुए सीज कर दी। पुलिस के अनुसार जेसीबी वाराणसी के बझिया बारी निवासी सूर्यबली पटेल की है। चालक का नाम महेंद्र राजभर है, जो बलिया जिले के देवडीह गांव का निवासी है।

Commotion : चंदौली में अवैध खनन को लेकर प्रशासन अलर्ट:JCB मशीन जब्त, खनन माफियाओं में मची खलबली ?
Commotion : चंदौली में अवैध खनन को लेकर प्रशासन अलर्ट:JCB मशीन जब्त, खनन माफियाओं में मची खलबली ?

डीएम की फटकार के बाद जागे अफसर

जिलाधिकारी संजीव सिंह ने प्रवर्तन की कार्रवाई कम किए जाने पर राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में विभागीय अफसरों की क्लास लगाई थी। उन्होंने अवैध खनन में संलिप्त वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आ गए हैं। इससे खनन माफियाओं में हड़कंप मचा है।

आवेरलोड बालू लेकर बोगा ट्राली भर रही फर्राटा

सदर कोतवाली क्षेत्र के तहत बिछिया रेलवे क्रासिंग के आए दिन रात में 50 से अधिक बालू लदे बोगा ट्राली वाले ट्रैक्टर गुजरते है। परन्तु सबकुछ जानने के बाद भी सदर थाने की पुलिस अनजान बनी रहती है। चर्चा है कि इसके मोटी रकम वसूला जाता है। जिसके लिए बकायदा एक राजपूत जाति के सिपाही को जिम्मेदारी मिली है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

IND vs NZ T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले Mitchell Santner ने भारत को दी खुली चुनौती

IND vs NZ T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले Mitchell Santner ने भारत को दी खुली चुनौती ?

IND vs NZ T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले Mitchell Santner ने भारत को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *