Commotion in the department : जालौन में इंस्पेक्टर ने सर्विस गन से खुद को मारी गोली, मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप

जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन में कुठौंद थाना में तैनात इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुन पुलिसकर्मी दौड़े तो नजारा देख उनके होश उड़ गए। कमरे में खून से लथपथ इंस्पेक्टर की बॉडी मिली और वहीं पास में रिवॉल्वर में पड़ी हुई थी। इलाज के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया। लेकिन, इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर एसपी मौके पर पहुंचे। फिलहाल, मौत असली वजह सामने नहीं आई है।
दरअसल, पूरा मामला जालौन के कुठौंद थाना का है, जो जनपद के मुख्यालय से करीब 51 किमी की दूरी पर है। बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर पेट्रोलिंग पर थे और एक भंडारे कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौटे थे। लेकिन इस सुसाइड के पीछे की क्या खास वजह रही अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय मूल रूप से संतकबीर नगर के रहने वाले थे और साल 2023 में वह इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हुए थे। परिजनों को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे दी गई है।

इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय पेट्रोलिंग पर हमराहियों साथ निकले थे। इस दौरान वह एक भंडारे कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जहां पर लोगों ने उन्हें सम्मानित भी किया। रात ठीक 9 बजे वह अपने सरकारी आवास में पहुंचे और फिर ठीक 9:30 बजे उनके आवास से गोली की आवाज सुनाई दी। इस दौरान जब कमरा खोलकर देखा तो खून से पूरा शरीर लथपथ पड़ा है। इलाज के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 11:15 पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता