Congress Headquarters : कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय ?

कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय “इंदिरा भवन” में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल.
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ मंच साझा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात, पार्टी को जनपद में करूंगा मजबूत, – राकेश त्यागी
- हापुड़:- शुक्रवार 4 अप्रैल 2025 को दिल्ली में कांग्रेस के नए मुख्यालय “इंदिरा भवन” में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमे उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों से नव निर्वाचित जिला अध्यक्षों और शहर अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया। जिसमें कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद कुरैशी कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित संवाद बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। जहां नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे जिला अध्यक्षों और शहर अध्यक्षों को संवाद के लिए मंच पर आमंत्रित किया गया। जनपद हापुड़ से कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी को भी मंच पर संवाद के लिए आमंत्रित किया गया और अपनी बात रखने का मौका दिया। जहां उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आश्वासन दिलाते हुए कहा कि जिस उम्मीद और आशा के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंप गई है। वह कांग्रेस नेतृत्व द्वारा सौंपी गई उस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और पार्टी को धरातल पर मजबूत करेंगे। जनपद हापुड़ में लोगों से जुड़ी सभी समस्याओं को वह कांग्रेस नेतृत्व के समक्ष समय समय पर उठाएंगे और उसके लिए कांग्रेस आलाकमान और पार्टी के दिशा निर्देशानुसार हर संभव सड़क पर आकर संघर्ष भी करेंगे।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home