Congress membership : समाजवादी पार्टी छोड़कर फुरकान कुरैशी ने ली कांग्रेस की सदस्यता ?

समाजवादी पार्टी छोड़कर फुरकान कुरैशी ने ली कांग्रेस की सदस्यता, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पटका पहनाकर किया सम्मानित.
- हापुड़:- आज 31 मई 2025 दिन शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी धौलाना पहुंचे। जहां संगठन सृजन अभियान की एक बैठक हुई। बैठक में लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत लोगों को घर घर जाकर लोगों को जोड़ने का कार्य पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहा हैं। बैठक में जिला समन्वयक अवनीश काजला भी पहुंचे। जिला समन्वयक अवनीश काजला ने कहा कि पार्टी के निर्देश पर हर जनपद की प्रत्येक विधानसभा में जाकर चौपाल बैठक की जा रही है। जिसका उद्देश्य संगठन को खड़ा कर मजबूत करना हैं।

- इसी बीच समाजवादी पार्टी छोड़कर आए फुरकान कुरैशी ने आज संगठन सृजन की बैठक में कांग्रेस की सदस्यता ली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने फुरकान कुरैशी का पटका और फूल माला पहनाकर स्वागत किया हैं। पार्टी की सदस्यता लेते हुए फुरकान कुरैशी ने कहा हैं कि पार्टी से उन्हें जो जिम्मेदारी मिलेगी, वह उस जिम्मेदारी को पार्टी की विचारधारा में आस्था रखते हुए पूर्ण निष्ठा के साथ निभाएंगे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रदेश सचिव डॉक्टर शोएब ने किया।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य हरिओम चौहान, सोशल आउटरीच कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप आत्रेय, पूर्व बिक अध्यक्ष चमन शर्मा, रामौतार ठेकेदार, पूर्व जिला सचिव मोहम्मद जावेद राणा, मुरसलीन चौधरी, मन्नू प्रधान, सलीमुद्दीन सैफी, मुस्तज़फ चौधरी, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा आदि लोग मौजूद रहे.!
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home