Conspiracy hatched : 15 करोड़ के लिए मर चुके लोगों को किया जिंदा, खुली पोल तो अधिकारी भी हुए हैरान कैसे रची साजिश ?

Conspiracy hatched : 15 करोड़ के लिए मर चुके लोगों को किया जिंदा, खुली पोल तो अधिकारी भी हुए हैरान कैसे रची साजिश

Conspiracy hatched : 15 करोड़ के लिए मर चुके लोगों को किया जिंदा, खुली पोल तो अधिकारी भी हुए हैरान कैसे रची साजिश ?
Conspiracy hatched : 15 करोड़ के लिए मर चुके लोगों को किया जिंदा, खुली पोल तो अधिकारी भी हुए हैरान कैसे रची साजिश ?

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है, जहां तीन मृतक युवकों को जिंदा दिखाकर उनके भाई ने करोड़ों की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की, जब मृतकों के परिजन ने शिकायत दर्ज कराई तो इस मामले का खुलासा हुआ. अब परिजन का आरोप है कि पहले उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी और जब सुनवाई हुई तो कड़ी कार्रवाई नहीं हो रही है.

दरअसल, भोपा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक परिवार के ही समरपाल नाम के चाचा ने अपने चचेरे मृतक भाई मदनपाल, धर्मपाल और एक अन्य सखातेदार विक्रम सिंह को जिंदा दिखाते हुए उनके एफिडेविट तहसील में जमा कर 15 करोड़ रुपए की 15 बीघा खेती की जमीन को आबादी में घोषित करवाकर उसे कब्जाने की साजिश रची. लेकिन मृतक के परिजन ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी, लेकिन जांच से संतुष्ट न होने के चलते गुरुवार को पीड़ित परिवार कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पर पहुंचा. उन्होंने एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल से मिलकर इस मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को सजा दिए जाने की मांग की.

15 करोड़ जमीन हड़पने की कोशिश

जिन तीन मृतक लोगों के फर्जी एफिडेविट बनवाकर तहसील में जमा किए गए थे. उनकी मौत हुए कई साल बीत चुके हैं. अधिकारियों का कहना है कि जो भी मामले में दोषी होगा. उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इस मामले को लेकर जहां पीड़ित के रिश्तेदार श्रवण कुमार का कहना है कि हमारे बहनोई की भोपा में 15 करोड़ की जमीन है, जिसे हड़पने के चक्कर में समरपाल, जो इनके चाचा हैं. उसने मृतकों को फर्जी आबादी में घोषित कर दिया.

श्रवण कुमार का कहना है कि मृतकों की अब 12 साल पहले ही मौत हो चुकी है, लेकिन तहसीलदार के यहां फरवरी 2025 में उन्हें जिंदा दिखाया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी शिकायत पर तहसीलदार कार्यालय में कोई सुनवाई नहीं हो रही. उनका कहना है कि जब वह अपनी समस्या लेकर पहुंचे तो अधिकारियों ने उन्हें मुकदमा दर्ज कराने की सलाह दी.

Conspiracy hatched : 15 करोड़ के लिए मर चुके लोगों को किया जिंदा, खुली पोल तो अधिकारी भी हुए हैरान कैसे रची साजिश ?
Conspiracy hatched : 15 करोड़ के लिए मर चुके लोगों को किया जिंदा, खुली पोल तो अधिकारी भी हुए हैरान कैसे रची साजिश ?

8 महीने से चक्कर काट रहे परिजन

इसके साथ उनका ये भी आरोप है कि उन्होंने सीओ साहब की जांच के बाद मुकदमा दर्ज भी करवा दिया, लेकिन मामला गंभीर होने के बावजूद पुलिस ने सिर्फ सामान्य धाराओं में एफआईआर लिखकर टाल दिया. इसमें 338 बीएनएस जैसी गंभीर धारा लगनी चाहिए थी, क्योंकि मामला 15 बीघा जमीन विवाद से जुड़ा है, जिसकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है. आठ महीनों से लगातार चक्कर लगाने पर भी कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हुई.

वहीं, इस मामले पर एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोगों ने फर्जी हलफनामे (एफिडेविट) लगाकर फायदा उठाने की कोशिश की, जिनमें मृत व्यक्तियों के नाम से भी एफिडेविट लगाए गए थे. सीओ भोपा की जांच रिपोर्ट और एसएसपी के निर्देश पर थाना भोपा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अधिकारी के अनुसार, मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच पूरी होने पर जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

IND vs NZ T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले Mitchell Santner ने भारत को दी खुली चुनौती

IND vs NZ T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले Mitchell Santner ने भारत को दी खुली चुनौती ?

IND vs NZ T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले Mitchell Santner ने भारत को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *