Contract workers : फतेहपुर NHM संविदा कर्मियों ने वेतन विलंब, सेवा असुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा के लिए ज्ञापन दिया ?

Contract workers : फतेहपुर NHM संविदा कर्मियों ने वेतन विलंब, सेवा असुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा के लिए ज्ञापन दिया

Contract workers : फतेहपुर NHM संविदा कर्मियों ने वेतन विलंब, सेवा असुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा के लिए ज्ञापन दिया
Contract workers : फतेहपुर NHM संविदा कर्मियों ने वेतन विलंब, सेवा असुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा के लिए ज्ञापन दिया

फतेहपुर |

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), उत्तर प्रदेश के अंतर्गत कार्यरत संविदा कार्मिकों ने अपनी विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। कार्मिकों का कहना है कि वर्षों से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ बनकर कार्य करने के बावजूद उन्हें वेतन विलंब, सेवा असुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा के अभाव जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
संविदा कर्मियों ने प्रश्न उठाया है कि जब कोविड महामारी जैसे कठिन समय में उन्होंने अग्रिम पंक्ति में रहकर टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, आपातकालीन सेवाएं और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का संचालन पूरी निष्ठा से किया, तो आज उनके वेतन का नियमित भुगतान क्यों सुनिश्चित नहीं हो पा रहा है?
वेतन भुगतान में देरी पर सवाल
कर्मियों के अनुसार दीपावली 2025 से वेतन भुगतान में लगातार विलंब हो रहा है। SNA-eSPARSH प्रणाली में तकनीकी बाधाओं के कारण समय पर भुगतान नहीं हो पा रहा, जिससे हजारों परिवार आर्थिक संकट में हैं। उन्होंने मांग की है कि प्रत्येक माह की 3 तारीख से पूर्व वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित वेतन का तत्काल निस्तारण हो।
स्वास्थ्य बजट बढ़ाने की मांग
कार्मिकों ने प्रदेश के कुल बजट का न्यूनतम 9-10 प्रतिशत हिस्सा स्वास्थ्य क्षेत्र को आवंटित करने की मांग उठाई है। उनका तर्क है कि मजबूत सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचा ही राज्य की प्रगति का आधार होता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि केरल, तमिलनाडु सहित अन्य राज्यों में बजट आधारित स्वास्थ्य मॉडल से सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

Contract workers : फतेहपुर NHM संविदा कर्मियों ने वेतन विलंब, सेवा असुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा के लिए ज्ञापन दिया
Contract workers : फतेहपुर NHM संविदा कर्मियों ने वेतन विलंब, सेवा असुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा के लिए ज्ञापन दिया

नियमितीकरण और समायोजन का मुद्दा

10 वर्ष या उससे अधिक समय से सेवा दे रहे कर्मियों के नियमितीकरण को लेकर भी सवाल उठाया गया है। मांग की गई है कि IPHS मानकों के अनुरूप नए पद सृजित कर अनुभवी कर्मियों को प्राथमिकता के आधार पर समायोजित किया जाए। साथ ही स्पष्ट और पारदर्शी वेतन नीति लागू कर वेतन विसंगतियों को दूर कर समान वेतन समान कार्य की मांग की गई है।
सामाजिक सुरक्षा और सेवा स्थिरता
ज्ञापन में स्वास्थ्य बीमा, EPF, ग्रेच्युटी जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने, वार्षिक एग्रीमेंट व्यवस्था समाप्त करने तथा दीर्घकालीन संविदा प्रणाली लागू करने की मांग भी शामिल है। इसके अतिरिक्त सेवा प्रदाता कंपनियों के माध्यम से कार्यरत कर्मियों को स्वास्थ्य समिति या आउटसोर्स सेवा निगम में समाहित करने की बात कही गई है।
सरकार से सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा
संविदा कर्मियों ने स्पष्ट किया है कि उनका उद्देश्य टकराव नहीं, बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना है। उनका कहना है कि यदि कार्मिक सुरक्षित और सम्मानित होंगे, तो स्वास्थ्य सेवाएं भी अधिक प्रभावी होंगी।
साथ ही संविदा कर्मियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर हमारी मांगों को जल्द नहीं पूरा किया गया तो प्रदेश व्यापी आंदोलन करने की ओर आगे बढ़ेगा जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी

ज्ञापन में मुख्य रूप से
संगठन के प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रयागराज मंडल प्रभारी डॉक्टर एके श्रीवास्तव एवं जिला संयोजक फतेहपुर विशाल मिश्रा, CHO संगठन के जिला अध्यक्ष दिगम्बर जी शिवकांत शर्मा जी प्रदेश कोषाध्यक्ष

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

New delimitation : निकाय चुनाव टालने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची राजस्थान सरकार, 113 निकायों में नए परिसीमन का दिया हवाला

New delimitation : निकाय चुनाव टालने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची राजस्थान सरकार, 113 निकायों में नए परिसीमन का दिया हवाला ?

New delimitation : निकाय चुनाव टालने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची राजस्थान सरकार, 113 निकायों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *