Cricket Team Captain: सहारनपुर के अमान इंडिया अंडर-19 के कप्तान बने ?

रिपोर्ट :- दीपक कुमार शामली।।

Cricket Team Captain: सहारनपुर के अमान इंडिया अंडर-19 के कप्तान बने ?

  • सहारनपुर के अमान इंडिया अंडर-19 के कप्तान बने:आस्ट्रेलिया के साथ 21 से 26 सितंबर तक पांडिचेरी में तीन मैच खेलेंगे | सहारनपुर, ‘मंजिल उसी को मिलती है, जिसके सपनों में जान होती है। पंखों से कुछ नहीं होता, हौंसलों से उड़ान होती है।’ सहारनपुर के क्रिकेटर मोहम्मद अमान पर ये पंक्तियां सटीक बैठती है। माता-पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी उठाई। गरीबी से लड़कर मोहम्मद अमान इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान बने हैं। इसका सारा श्रेय एसडीसीए के डायरेक्टर मोहम्मद अकरम को देते हैं। जिन्होंने उसे अपने पास रखा और अच्छी अकादमी में कोचिंग दिलाई।
Cricket Team Captain: सहारनपुर के अमान इंडिया अंडर-19 के कप्तान बने ?
Cricket Team Captain: सहारनपुर के अमान इंडिया अंडर-19 के कप्तान बने ?

Cricket Team Captain: सहारनपुर के अमान इंडिया अंडर-19 के कप्तान बने ?

  • मोहम्मद अमान को इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है। मोहम्मद अमान ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 क्रिकेट टीम के खिलाफ होने वाले सीरीज में भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे। मोहम्मद अमान यूपी के इकलौते खिलाड़ी हैं। जिन्हें आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ 21 से 26 सितंबर तक पांडिचेरी में होने वाले 50 ओवर के तीन मैचों के लिए चुना गया है। https://andekhikhabar.com/road-pit/
Cricket Team Captain: सहारनपुर के अमान इंडिया अंडर-19 के कप्तान बने ?
Cricket Team Captain: सहारनपुर के अमान इंडिया अंडर-19 के कप्तान बने ?

Cricket Team Captain: सहारनपुर के अमान इंडिया अंडर-19 के कप्तान बने ?

  • सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन मोहम्मद अकरम ने बताया कि अमान एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं, जो लगातार अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित कर रहे हैं। दुबई में होने जा रहे एशिया कप के लिए गठित टीम में भी उनका नाम ऊपर था। अकरम ने उम्मीद जताई कि अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए चुनी जाने वाली भारतीय टीम में भी मोहम्मद अमान निश्चित रूप से जगह बनाएगा। उधर, एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष साजिद उमर, अमर गुप्ता, राजीव गुप्ता, राजकुमार राजू, पुण्य गर्ग, सत्यम शर्मा, सैयद मशकूर, परविंदर सिंह, पाली कालड़ा, रवि सिंघल, योगेश गुप्ता, अमित सेठी, राजीव गोयल आदि ने अमान के चयन पर खुशी व्यक्त की है।

  •  हालातों को पीछे छोड़ आगे निकल गया अमान के माता-पिता नहीं हैं। बेहद कम समय में अमान ने अपने माता और पिता दोनों को खो दिया। अमान ने बताया कि बुरे हालात में मोहम्मद अकरम ने उनका हाथ थामा और उनको अच्छी कोचिंग दिलाई। आज वह जिस भी मुकाम पर है उसके लिए मेहनत तो है ही, लेकिन अकरम का सबसे बड़ा योगदान है, जिसने विपरीत परिस्थितियों में साहस को टूटने नहीं दिया।

ये भी पढ़ें: https://andekhikhabar.com/uttar-pradesh-secondary/

Check Also

Cattle in the field : गन्ने के खेत में गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप, कार्रवाई की मांग पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन ?

Cattle in the field : गन्ने के खेत में गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप, कार्रवाई की मांग पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन ?

सहारनपुर। बड़गांव थाना क्षेत्र के मोरा गांव के पास गन्ने के खेत में आधा दर्जन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *