Criminals Arrested : सहारनपुर में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कई थानों ने अपराधियों को किया गिरफ्तार

थाना बेहट,थाना मिर्जापुर,थाना सरसावा,
➡️थाना रामपुर मनिहारान,थाना गंगौह,थाना सदर बाजार, कोतवाली नगर,थाना जनकपुरी एवम थाना मण्डी प्रभारियो की बडी कार्रवाई
➡️पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र-DIG अभिषेक सिंह के सख्त एक्शन के चलते
➡️SSP अभिनंदन सिंह,SP CITY व्योम बिंदल एवम SP DEHAT सागर जैन के दिशा निर्देश पर,जनपद भर में अपराधियों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
➡️थाना बेहट प्रभारी सतपाल सिंह भाटी के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम को मिली जबरदस्त कामयाबी
➡️इंस्पेक्टर सतपाल सिंह भाटी की पुलिस टीम ने धोखाधड़ी कर जमीन का फर्जी बैनामा करने के प्रयास के मुकदमे में फरार जालसाज गिरफ्तार
➡️थाना मिर्जापुर प्रभारी सुबे सिंह के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई, विवाहित युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
➡️थाना सरसावा प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम की भी बड़ी कार्रवाई
➡️थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा की पुलिस टीम ने जेल में बंद मोबाइल चोर को कस्टडी/रिमांड पर लेकर अभियुक्त की निशानदेही पर बरामद किया चोरी का मोबाइल फोन
➡️थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा की पुलिस टीम की गौकशी के मुकदमे में फरार 2 गौकश किए गिरफ्तार,कब्जे से गौवंश के कंकाल एवम गौकशी के उपकरण किए बरामद
➡️थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी राधेश्याम यादव की पुलिस टीम की भी बड़ी कार्रवाई,एक शातिर वारंटी हुआ गिरफ्तार
➡️थाना गंगौह प्रभारी संजीव कुमार की पुलिस टीम ने भी ऑपरेशन सवेरा अभियान के चलते एक नशा तस्कर किया गिरफतार,50 ग्राम अवैध स्मेक बरामद
➡️इंस्पेक्टर गंगौह संजीव कुमार की पुलिस टीम की दूसरी बड़ी कार्रवाई,2 शातिर वारंटी हुए गिरफ्तार
➡️इंस्पेक्टर संजीव कुमार की पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान एक शातिर वाहन चोर को चोरी की बाईक एवम नाजायज चाकू के साथ किया गिरफतार
➡️वायरल विडियो में सड़कों पर खतरनाक स्टंट के बाद एक्शन में आई थाना सदर बाजार पुलिस,हुई त्वरित कार्रवाई
➡️थाना सदर बाजार प्रभारी कपिल देव के दिशा निर्देश पर उनकी पुलिस टीम ने,Thar-Car से स्टंटबाजी दिखा रहे अभियुक्त को किया गिरफतार,Thar हुई सीज
➡️कोतवाली नगर प्रभारी नेमचंद सिंह के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीमो को 3 मामलों में मिली जबरदस्त कामयाबी
➡️इंस्पेक्टर नेमचंद सिंह की पुलिस टीम ने बाईक चोरी के मुकदमे में फरार वाहन चोर को गांव सिम्भालका से किया गिरफतार
➡️इंस्पेक्टर नेमचंद सिंह की पुलिस टीम की दूसरी बड़ी कामयाबी,1 शराब तस्कर 6 बोतल अवैध देशी शराब हरियाणा मार्का के साथ गिरफ्तार
➡️इंस्पेक्टर नेमचंद सिंह की पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो के बाद,मारपीट मामले के एक शातिर वारंटी को किया गिरफतार
➡️थाना जनकपुरी प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा की पुलिस टीम ने भी,2 बुलेट मोटर साइकिलों सहित 4 बाईकों से सड़कों पर स्टंटबाजी कर हिरोपंथी दिखाने वाले 4 अभियुक्तों को किया गिरफतार,बाईकें हुई सीज
➡️इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा की ही पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो के बाद पकड़ा एक शातिर वारंटी
➡️थाना मण्डी प्रभारी रोजन्त त्यागी की पुलिस टीम की एनडीपीएस एक्ट मामले के एक शातिर वारंटी पर बड़ी कार्रवाई,गिरफ्तार
सहारनपुर/
लूट/चोरी/नशा तस्करी/जालसाजी/मर्डर एवम रेप जेसी घटनाओं के जोरदार खुलासे कर अपराधियों को जेल की सलाखें दिखाने वाले थाना बेहट प्रभारी सतपाल सिंह भाटी के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने धोखाधड़ी के मामले से एक बार फिर पर्दा उठाते हुए एक जालसाज को किया गिरफतार।आपको बता दें कि,वादी फरमान निवासी मकान नम्बर 108 ग्रीन विहार कालोनी बुढ़िया चौक यमुनानगर हरियाणा ने एक मुकदमा थाना बेहट में पंजीकृत कराते हुए अभियुक्त नदीम पुत्र नसीम एवम फजलुर्रहमान पर आरोप लगाया था,कि उक्त अभियुक्तों द्वारा वादी को गांव नौशेरा ततारपुर की जमीन दिखाकर ब्याने के तौर पर 1,00,000 लेने तथा 6-3-2026 को बैनामा कराने के नाम पर 65 लाख रूपए देने तथा जमीन के मालिक नदीम पुत्र नसीम उपरोक्त की जगह किसी अन्य व्यक्ति को बैनामा कराने के लिए भेजने व बायोमेट्रिक पर अंगुठे का निशान न आने के बाद अभियुक्त मौके से फरार हो गया था।यह जालसाजी का मामला बेहट थाने में पंजीकृत होते ही हरकत में आए बेहट इंस्पेक्टर सतपाल सिंह भाटी के दिशा निर्देश पर उनकी पुलिस टीम द्वारा एक और अभियुक्त नदीम को कलसिया नहर पटरी से घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया गया। इसके अलावा अपनी तेज तर्रार कार्रवाई से अपराधियों को लोहे के चने चबाने वाले थान मिर्जापुर प्रभारी सुबे सिंह के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक मुकेश सोलंकी ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक विवाहिता को उसकी ससुराल से ले जाने की बात कहकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त खानू जाने आलम पुत्र दिलशेर अली निवासी बहादुर नगर गंगौह रोड को रायपुर बस स्टेंड से किया गिरफतार।

आपको बता दें,कि मुकदमा पंजीकृत होते ही हरकत में आए
इंस्पेक्टर सुबे सिंह के दिशा निर्देश पर इस अभियुक्त की त्वरित गिरफ्तारी हुई।इसके अलावा थाना सरसावा प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक गौरव कुमार ने अपनी सहयोगी टीम के साथ मोबाइल चोरी के मुकदमे में जेल में बंद मोबाइल चोर शिवम उर्फ धोनी पुत्र पप्पू निवासी ग्राम टोडरपुर को माननीय से आदेश प्राप्ति के बाद कस्टडी/रिमांड पर लेकर अभियुक्त की निशानदेही पर चिलकाना रोड से 50 कदम की दूरी स्थित कच्ची चकरोड खेत से चोरी किया हुआ नोकिया का मोबाइल किया बरामद।आपको बता दें,कि उक्त अभियुक्त द्वारा अभी हाल ही में सरसावा क्षेत्र में एक मोबाइल की दुकान को चोरी का निशाना बनाते हुए, दुकान से मोबाइल फोन चोरी कर लिए थे।जिस मामले पर थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा कड़े निर्देशो के चलते उनकी पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मोबाइल चोर शिवम उर्फ धोनी की गिरफ्तारी करते हुए चोरी का मोबाइल फोन भी बरामद किया था।और आज एक बार फिर सरसावा पुलिस ने माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्ति के बाद इस शातिर चोर की निशानदेही पर एक और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।इसके अलावा थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक देवकरण शर्मा,सौरभ कुमार यादव एवम अतुल कुमार ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से चैकिंग के दौरान गौकशी के मुकदमे में फरार दो गौकशो फारूख पुत्र दीन मौहम्मद एवम शहजाद पुत्र महमूद उर्फ लील्लू दोनों ही निवासी ग्राम वाजिदपुर को हुसैनपुर भट्टे से गांव वाजिदपुर की और जाने वाले रास्ते से घेराबंदी के दौरान किया गिरफतार।पकड़े गए गौकशौ के कब्जे से गौवंश के कंकाल एवम गोकशी करने के बेइंतहा उपकरण किए बरामद।आपको बता दें,कि पुलिस को इन गौकशो की तलाश थी,जिन्हें बड़े ही जबरदस्त तरीके से की गई घेराबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।जबकि थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी राधेश्याम यादव की भी पुलिस टीम उपनिरीक्षक ललित कुमार ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए जालसाजी के मामले के एक शातिर वारंटी सुर्यकांत पुत्र चन्द्र प्रकाश निवासी मौहल्ला कायस्थान कस्बा रामपुर मनिहारान को किया गिरफतार।जबकि थाना गंगौह प्रभारी संजीव कुमार के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक आजाद सिंह ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से ऑपरेशन सवेरा अभियान के चलते चैकिंग के दौरान बाढीमाजरा से पहले निर्माणधीन पुल के नीचे से एक स्मेक तस्कर मोनिश पुत्र जाहिद निवासी बाढीमाजरा को 50 ग्राम अवैध स्मेक के साथ किया।इसके अलावा गंगौह इंस्पेक्टर संजीव कुमार की ही पुलिस टीम उपनिरीक्षक आदित्य भाटी ने मय हमराही फोर्स के साथ माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो के बाद 2 शातिर वारंटियों रणधीर सिंह पुत्र बिशन सिंह एवम सागर पुत्र रन्धीर सिंह दोनों ही निवासी ग्राम कल्लरहेडी को किया गिरफतार। इंस्पेक्टर संजीव कुमार की पुलिस टीम उपनिरीक्षक बिलेश कुमार ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से चैकिंग के दौरान बुड्ढा खेड़ा पैठ चौराहे से एक बड़े अपराधिक इतिहास वाले शातिर वाहन चोर इखलाक पुत्र अल्लबंदा निवासी ग्राम हलवाना को एक चोरी की बाईक एवम नाजायज चाकू के साथ किया गिरफतार। जबकि एक अन्य मामले मे,Thar-Car से सड़कों पर खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी दिखा विडियो वायरल करने वाले अभियुक्त को थाना सदर बाजार प्रभारी कपिल देव के दिशा निर्देश पर उनकी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर Thar-Car को किया सीज।आपको बता दें,कि एक Thar-Car चालक समीर पुत्र वसीम निवासी ग्राम मालाहेडी थाना बेहट ने सड़कों पर बड़े ही खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी दिखाते हुए कानून व्यवस्था को भंग करने का प्रयास किया था।जैसे ही यह विडियो इंस्पेक्टर कपिल देव के संज्ञान में आई,तो उनके दिशा निर्देश पर उनकी पुलिस टीम उपनिरीक्षक विमल कुमार सैनी ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए इस Thar-Car चालक की गिरफ्तारी करते हुए थार/कार को किया सीज।इसके अलावा कोतवाली नगर प्रभारी नेमचंद सिंह के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक जोगेन्द्रपाल सिंह ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए वाहन चोरी की घटना में फरार चल रहे,शातिर वाहन चोर फुरकान पुत्र फैय्याज उर्फ फैजान निवासी ग्राम सिम्भालका थाना जनकपुरी को उसी के गांव में दबिश देते हुए किया गिरफतार।इसके अलावा इंस्पेक्टर नेमचंद सिंह की ही पुलिस टीम उपनिरीक्षक सत्येन्द्र शर्मा ने अपनी पुलिस टीम के साथ चैकिंग के दौरान अन्सारी रोड ट्रांसफार्मर के पास स्थित पांवधोई नदी से एक शराब तस्कर मौहम्मद उमर पुत्र शाहिद निवासी मौहल्ला मालियान को अवैध शराब के साथ उस समय पकड़ा,जब यह शराब तस्कर अपने सामने पुलिस टीम को देखते ही भागने की कौशिश करने लगा,लेकिन पुलिस टीम की सक्रियता के चलते इस शराब तस्कर को पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया।जिसके कब्जे/मौके से 6 बोतल अवैध देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद की गई।और यही नहीं इंस्पेक्टर नेमचंद सिंह की ही पुलिस टीम उपनिरीक्षक जोगेन्द्रपाल सिंह ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का कड़ाई के साथ पालन करते हुए घर में घुसकर मारपीट मामले के एक शातिर वारंटी प्रवीण पुत्र लक्ष्मण दास निवासी गढ़ी मलूक माधोनगर को किया गिरफतार।जबकि थाना जनकपुरी प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीमो वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार चीमा,उपनिरीक्षक संजय शर्मा,अजय कसाना एवम शिवराज तोमर ने अपने अपने सहयोगी दलों के सहयोग से बुलेट मोटर साइकिलों सहित 4 बाईकों से सड़कों पर बड़े ही खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी कर हिरोपंथी दिखा रहे,4 अभियुक्तों कलीम पुत्र इकबाल निवासी कैलाशपुर थाना गागलहेडी,कैफ पुत्र इंतजार निवासी ग्राम माजरी थाना गागलहेडी,बाबर पुत्र आसिफ पहलवान निवासी कस्बा व थाना सरसावा एवम शौएब पुत्र शमीम निवासी ग्राम कैलाशपुर की गिरफ्तारी करते हुए उनकी चारों बाईको को किया सीज।और यही नहीं इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा की ही पुलिस टीम राजकुमार ने अपनी सहयोगी टीम के साथ माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का कड़ाई के साथ पालन करते हुए एक शातिर वारंटी लाखन उर्फ कल्लू पुत्र गोरखा निवासी मौजमपुरा को किया गिरफतार।और यही नहीं थाना मण्डी प्रभारी रोजन्त त्यागी के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक प्रताप दत्त शर्मा ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का कड़ाई के साथ पालन करते हुए एनडीपीएस एक्ट मामले के एक शातिर वारंटी शब्बीर पुत्र स्व,साबिर अहमद निवासी कमेला कालोनी मौहल्ला कुरैशियान को किया गिरफतार।
✍️रिपोर्ट-सुरेन्द्र चौहान/कमल कश्यप/राजीव चौधरी
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता