Crisis of facilities : हेलो माजरा वार्ड नंबर-20 की बदहाली, एक लाख आबादी के बावजूद बुनियादी सुविधाओं का संकट

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के हेलो माजरा वार्ड नंबर-20 में एक लाख से अधिक नागरिक निवास करते हैं,
- जिनमें करीब 20 हजार छोटे बच्चे शामिल हैं। यह क्षेत्र पिछले 20 वर्षों से नगर निगम के अधीन है, इसके बावजूद आज तक यहां बुनियादी सुविधाओं का गंभीर अभाव बना हुआ है।वार्ड में केवल नाममात्र का एक छोटा पार्क है, जिसमें न बैठने के लिए बेंच हैं और न ही कोई ओपन जिम या बच्चों के लिए स्थायी झूले। पूर्व में श्री रविकांत शर्मा के महापौर काल और श्री अरुण सूद के अध्यक्ष रहते हुए पार्क में झूले लगाए गए थे, जिससे बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई थी।
- लेकिन दुर्भाग्यवश कुछ ही दिनों बाद झूलों को हटा दिया गया। शिकायत के बाद दोबारा लगाए गए झूले भी कुछ समय बाद फिर से हटा लिए गए, जो आज तक वापस नहीं लगाए गए हैं।पार्क में बना वॉकिंग ट्रैक पूरी तरह जर्जर अवस्था में है। नियमित मेंटेनेंस न होने और घास लगाए जाने की लगातार शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। परिणामस्वरूप पार्क की हालत दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है।वार्ड में दो काउंसलर होने के बावजूद — एक निर्वाचित (श्री गुरचरण सिंह) और एक नामित (श्री नरेश पांचाल) — क्षेत्र की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है।

आबादी लगातार बढ़ने के कारण सीवर सिस्टम पर अत्यधिक दबाव है।
- पुराने और पतले सीवर पाइपों के चलते लगभग हर दूसरे दिन सीवर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।हेलो माजरा, जो चंडीगढ़ का एक प्रमुख एंट्री पॉइंट है, वहां आज तक एक भी सार्वजनिक शौचालय उपलब्ध नहीं है। सड़कों के किनारे अक्सर पानी जमा रहता है,
- जिससे पूरा इलाका अमृत सरोवर जैसा दिखाई देता है और बीमारियों का खतरा बना रहता है।नव-निर्वाचित महापौर श्री सौरभ जोशी जी से विनम्र निवेदन है कि वे एक दिन स्वयं संबंधित अधिकारियों के साथ हेलो माजरा वार्ड नंबर-20 का दौरा करें और पार्क, सीवर व्यवस्था, सड़कें, सार्वजनिक शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का जायज़ा लेकर इस उपेक्षित वार्ड के समुचित विकास के लिए ठोस और समयबद्ध कदम उठाएँ।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता