Crowd of devotees : सिद्धपीठ श्री नागेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब ?

Crowd of devotees : सिद्धपीठ श्री नागेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Crowd of devotees : सिद्धपीठ श्री नागेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब ?
Crowd of devotees : सिद्धपीठ श्री नागेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब ?

 

  • 151 लीटर की भारी भरकम कांवड़ बनी आकर्षण का केन्द्र, गन्तव्य तक पहुंच कपिल ने किया जलाभिषेक
  • गांव सरसीना में भूमिया खेड़े पर हवन पूजन कर किया भंडारा आयोजित
  • तल्हेडी बुजुर्ग: शिवरात्रि पर्व पर सिद्ध पीठ श्री नागेश्वर महादेव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने महादेव का जलाभिषेक             किया, क्षेत्र में जगह जगह हवन पूजन कर भंडारे आयोजित किए गए।

बुधवार को श्रावण महीने की शिवरात्रि

  • पर तल्हेडी बुजुर्ग क्षेत्र के ध्याना गांव स्थित सिद्धपीठ श्री नागेश्वर महादेव मंदिर में हर हर महादेव के नारों के साथ श्रद्धालुओं ने लंबी लंबी कतारों में लगकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर हरिद्वार से तरह तरह की मनमोहक कांवड़ लेकर महादेव भक्त सिद्धपीठ पर पहुंचे। जिनके द्वारा लाई गई सुन्दर झांकियों को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो स्वर्ग धरती पर उतर आया हो। भगवान शिव की आस्था में डूबे कांवड़िए अपनी क्षमता से अधिक भारी भरकम कांवड़ लेकर आए ओर उत्साह के साथ महादेव का जलाभिषेक कर ढोल नगाड़ों पर जमकर थिरके।

सिद्धपीठ की मन्दिर कमेटी द्वारा परिसर

  • में कांवड़ियों के लिए विशेष संसाधनों का प्रबंध कर मन्दिर परिसर को फूल मालाओं से सुसज्जित किया गया जहां लगातार महादेव के शंखनाद सुनाई दिए। पुलिस प्रशासन द्वारा जलाभिषेक कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए जिसके चलते जलाभिषेक कार्यक्रम सकुशल व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। इसके अलावा क्षेत्र के गांव सरसीना, गगदासपुर, अंबोली, चन्देना कोली, शाहपुर,साखन खुर्द, तल्हेडी बुजुर्ग में ग्रामीणों द्वारा भूमिया खेड़े पर हवन पूजन कर भंडारे का आयोजन किया गया। तत्पश्चात भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रसाद वितरित किया गया।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

News Editor- (Jyoti Parjapati)

Check Also

Public anger : गंगोह में बारिश भरे गड्ढे में ई-रिक्शा पलटा, सवारियां घायल, जनता में रोष ?

Public anger : गंगोह में बारिश भरे गड्ढे में ई-रिक्शा पलटा, सवारियां घायल, जनता में रोष ?

Public anger : गंगोह में बारिश भरे गड्ढे में ई-रिक्शा पलटा, सवारियां घायल, जनता में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *