Cunfidenzialità di l’infurmazioni : DIG मेरठ रेंज ने 10 वांछित अपराधियों पर ₹50,000 इनाम घोषित, सूचना देने पर गोपनीयता ?
Cunfidenzialità di l’infurmazioni : DIG मेरठ रेंज ने 10 वांछित अपराधियों पर ₹50,000 इनाम घोषित, सूचना देने पर गोपनीयता
Cunfidenzialità di l’infurmazioni : DIG मेरठ रेंज ने 10 वांछित अपराधियों पर ₹50,000 इनाम घोषित, सूचना देने पर गोपनीयता
मेरठ परिक्षेत्र कार्यालय दिनांक- 25.02.2026
▪️DIG मेरठ रेंज ने माह फरवरी 2026 में 10 अपराधियों पर किया इनाम घोषित
▪️सभी पर ₹50-50 हजार का पुरस्कार घोषित
▪️हत्या, लूट, डकैती, गैंगस्टर में हैं वांछित
डीआईजी मेरठ रेंज श्री कलानिधि नैथानी द्वारा परिक्षेत्र के जनपदों में वांछित एवं फरार शातिर अपराधियों— डकैत, लुटेरे, गैंगस्टर एवं हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु माह फरवरी 2026 में कुल 10 अभियुक्तों पर ₹50,000- ₹50,000 का पुरस्कार घोषित किया गया है।
इनमें जनपद मेरठ से 04 , बुलन्दशहर से 01 , बागपत से 01 तथा हापुड़ से 04 अभियुक्त सम्मिलित हैं। संबंधित जनपद प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीमों का गठन कर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा संभावित ठिकानों पर दबिश/सर्विलांस की कार्यवाही सघन की जाए।
अभियुक्तो का जनपदवार विवरण निम्नवत् हैः-
➡️ जनपद मेरठः-
1. हैदर पुत्र शब्बीर निवासी मौहल्ला ईरानी पिपरिया गली नं0-05 थाना पिपरिया जनपद औसंगाबाद नर्मदापुरम मध्य प्रदेश – लूट में वांछित
2. मौहम्मद मासाअल्ला ईरानी पुत्र मासाअल्ला निवासी भोपाल स्टेशन के पास ईरानी मौहल्ला थाना मंगलवाडा जनपद भोपाल मध्य प्रदेश – लूट में वांछित
3. हबीब उर्फ समीर पुत्र स्व0 श्री सैफुल्ला ईरानी निवासी मौहल्ला शिवाजीनगर ईरानी मौहल्ला मैट्रो स्टेशन के पीछे थाना शिवाजीनगर जनपद कुडे राज्य महाराष्ट्र – लूट में वांछित
4. बागर अली पुत्र अमजद अली निवासी 1032बी आवेश मंजिल मोमीनापुरा खान कम्पाउंड ठाणे महाराष्ट्र – लूट में वांछित
Cunfidenzialità di l’infurmazioni : DIG मेरठ रेंज ने 10 वांछित अपराधियों पर ₹50,000 इनाम घोषित, सूचना देने पर गोपनीयता
➡️ जनपद बुलन्दशहरः-
1. अंकुर उर्फ प्रवीण पुत्र हरवीर उर्फ हमवीर निवासी ग्राम नगला लक्ष्छी थाना बलरई जनपद इटावा – डकैती में वांछित
➡️ जनपद बागपतः-
1. भरत पुत्र राकेश राजपूत निवासी ग्राम डौला थाना सिंघावली अहीर जनपद बागपत – गैंगस्टर में वांछित
➡️ जनपद हापुड़ः-
1. रोहित पुत्र विजयपाल निवासी मौहल्ला विकास नगर थाना खुर्जा नगर, जनपद बुलन्दशहर – डकैती में वांछित
2. जीशान पुत्र इस्लाम निवासी मौहल्ला मीरा की रेती कुरैशियान कस्बा व थाना गढमुक्तेश्वर, जनपद हापुड़ – दहेज हत्या में वांछित
3. इस्तेकार उर्फ इस्तकार पुत्र काबली खां निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना नौगांवा सादात जनपद अमरोहा व मौलाना आजाद कालोनी बेहटा हाजिपुर थाना लोनी बार्डर जनपद गाजियाबाद – डकैती में वांछित
4. नईम पुत्र मोबीन निवासी आवास विकास कॉलोनी बुलन्दशहर रोड़ थाना हापुड़ देहात, जनपद हापुड़, हाल पता-कोटला मेवातियान थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड़ व एफ-17/2 टॉफ फ्लोर जोगरा भाई एक्सटेंशन जामियानगर, दिल्ली व ई-113 नई बस्ती ओखला दक्षिण-पूर्व दिल्ली – गैंगस्टर में वांछित
पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय द्वारा आमजन से अपील की गई है कि उपरोक्त अभियुक्तों के संबंध में कोई भी सूचना प्राप्त होने पर तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को अवगत कराएं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगा
मीडिया सेल
मेरठ परिक्षेत्र, मेरठ
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना (प्रदेश प्रभारी) (मंडल प्रभारी) (जिला ब्यूरो प्रमुख) (जिला संवाददाता) (जिला क्राइम रिपोर्टर) (जिला मीडिया प्रभारी जिला) (विज्ञापन प्रतिनिधि) (तहसील ब्यूरो) (प्रमुख तहसील संवाददाता