Darshan of Lord Mahakal : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भगवान महाकाल के दर्शन के साथ की साल 2026 की शुरुआत

उज्जैन ।
- साल 2025 में सफलता की नई कहानी लिखने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने नए साल की शुरुआत उज्जैन स्थित भगवान महाकाल के दर्शन के साथ की है। गुरुवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सदस्यों ने महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में भगवान शिव का दर्शन किया और सुबह की भस्म आरती में हिस्सा लिया। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने वाली खिलाड़ियों में स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा, राधा यादव और अरुंधति रेड्डी शामिल थीं।
- विश्व कप 2025 में चैंपियन बनने वाली भारतीय टीम के सदस्यों ने नए साल की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए भगवान शिव से आशीर्वाद मांगा। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपने सोशल मीडिया पेज एक्स पर महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन की तस्वीरें साझा की हैं। साथ ही अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। तस्वीरों में शेफाली वर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर और स्नेह राणा के साथ पारंपरिक कपड़ों में नजर आ रही हैं।

शेफाली ने कैप्शन में लिखा, “सभी को नया साल मुबारक हो। 2026 शानदार हो।”
- रेणुका सिंह ठाकुर ने भी मंदिर के दर्शन की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “नए साल की शुरुआत आस्था, भक्ति और महादेव के आशीर्वाद के साथ। सभी को 2026 की शुभकामनाएं।”
- भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले साल महिला विश्व कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ अहम मैच से पहले भगवान महाकाल का दर्शन किया था। महिला टीम ने मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर घरेलू विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई थी। इसके बाद उन्होंने डीवाई पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर अपना पहला विश्व कप खिताब जीता था।
साल के आखिर में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 5 टी20 मैचों की सीरीज में 5-0 से हराया था। - 2025 में अपना पहला वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सामने साल 2026 में आयोजित टी20 विश्व कप 2026 मुख्य चुनौती है। महिला टी20 विश्व कप 12 जून से 5 जुलाई 2026 के बीच इंग्लैंड में खेला जाएगा।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता