Daughter got injured : कैराना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले गांव ऊँचागांव में मजदूर के मकान की छत गिरी, जिसमें पत्नी व बेटी घायल हो गई ?

कैराना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले गांव ऊँचागांव में मजदूर के मकान की छत गिरी, जिसमें पत्नी व बेटी घायल हो गई

Daughter got injured : कैराना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले गांव ऊँचागांव में मजदूर के मकान की छत गिरी, जिसमें पत्नी व बेटी घायल हो गई ?
Daughter got injured : कैराना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले गांव ऊँचागांव में मजदूर के मकान की छत गिरी, जिसमें पत्नी व बेटी घायल हो गई ?

कैराना:- कैराना क्षेत्र के गांव ऊँचागांव में एक मजदूर के मकान की छत भर भराकर नीचे आ गिरी। मकान के अंदर सो रही उसकी पत्नी व बेटी छत के मलबे में दबने से घायल हो गई। पीड़ित मजदूर ने प्रशासन से मुआवजा दिए जाने की गुहार लगाई है।
आपकों बताते चलें कि कैराना क्षेत्र के ऊँचागांव निवासी पप्पन पुत्र पालेराम मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। रविवार की रात को वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मकान के अंदर सोया था। इसी दौरान रात्रि करीब दस बजे पीड़ित के मकान की छत भरभराकर नीचे आ गिरी।

छत के मलबे में दबने से मकान में सो रही पीड़ित मजदूर की पत्नी ऋतु व बेटी राशि घायल हो गई। छत गिरने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबी महिला व उसकी पुत्री को बाहर निकाला। दोनों माँ-बेटी को उपचार के लिए कैराना के निजी चिकित्सक के यहां पर ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को चिकित्सको ने डिस्चार्ज कर दिया। पीड़ित मजदूर का कहना है कि उसके मकान की छत कच्ची है। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से रूक-रुककर हो रही बरसात के पानी को छत पर पड़ी मिट्टी ने सोख लिया। मिट्टी का वजन बढ़ने से मकान की छत आदि टूट गई और छत भरभराकर नीचे आ गिरी। वहीं, पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

News Editor- (Jyoti Parjapati)

 

Check Also

Sarvan mas ko sakushal:संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत चेकिंग अभियान

Sarvan mas ko sakushal:संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत चेकिंग अभियान

जिला ब्यूरो चीफ एहतेशाम खान जौनपुर Sarvan mas ko sakushal:संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत चेकिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *