Death of mother and son : सहारनपुर में नींद की झपकी से मां-बेटे की मौत, हरिद्वार से लौट रहा था परिवार ?

सहारनपुर में नींद की झपकी से मां-बेटे की मौतः हरिद्वार से लौट रहा था परिवार, 3 लोग घायल, चार पलटे खाई कार..
- सहारनपुर में हरिद्वार से लौट रहे एक परिवार की कार फिरोजपुर हाईवे पर स्थित सुखदेव ढाबा के पास गहरे गड्ढे में गिर गई। हादसे में मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के नंदी फिरोजपुर के पास हुई। जानकारी के अनुसार, अम्बाला निवासी एक परिवार हरिद्वार में स्नान कर लौट रहा था।
- इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे का कारण कार चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। हादसे में अंबाला कैंट निवासी प्रिंस और उनकी मां संतोष कश्यप की मौत हो गई। वहीं, शिवम, शानू और 7 माह का मासूम तक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। वहीं, परिवार के अन्य सदस्यों और परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। मौके पर पहुंचे है।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home