Death while bathing : मेरठ DM के क्लर्क की नहाते-नहाते मौत, सिर पर पानी डालते ही फर्श पर गिरे, 8 दिन बाद था 30 वां बर्थडे

मेरठ:- कलेक्ट्रेट में तैनात एक सीनियर क्लर्क ईशांत सिंह की बाथरूम में नहाते-नहाते मौत हो गई। उसने जैसे ही अपने ऊपर मग से पानी डाला, दर्द से कराहते हुए फर्श पर गिर गए। पत्नी ने पड़ोसियों की मदद से बाथरूम का दरवाजा खुलवाया। ईशांत अपने सीने को पकड़े तड़प रहे थे। पत्नी से बोले-मेरे सीने में तेज दर्द हुआ और गिर गया। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ईशांत 8 दिन बाद 22 जुलाई को अपना 30वां बर्थडे मनाने वाले थे। 5 साल पहले उनकी शादी हुई थी। 29 जून को उन्होंने शादी की 5वीं सालगिरह मनाई थी।
ईशांत कलेक्ट्रेट में इंग्लिश रिकॉर्ड कीपर (ERK) विभाग में तैनात थे। उनकी अचानक मौत से पूरा परिवार टूट गया है। माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। मां की जगह ईशांत को नौकरी मिली थी। अब घर में अकेली पत्नी बची है। उसका रो-रोकर बुरा हाल है रविवार रात भी सीने में दर्द हुआ था, ईसीजी कराई ईशांत सिंह सदर तहसील के पीछे स्टाफ क्वार्टर में अपनी पत्नी प्रेरणा के साथ रहते थे। रविवार रात उनके सीने में दर्द हुआ। पत्नी प्रेरणा पड़ोसियों की मदद से डॉक्टर के पास लेकर गईं।
डॉक्टर ने मामूली दर्द बताकर दवा दे दी। इसीजी भी कराई गई थी। ईशांत घर लौट आए। सोमवार सुबह करीब 7 बजे वह बाथरूम नहाने गए। ईशांत ने जब अपने ऊपर पानी डाला, वैसे ही उनके सीने में तेज दर्द उठा। वह दर्द से चीख पड़े और बाथरूम के फर्श पर गिर गए। पत्नी दौड़कर बाथरूम पहुंची। मगर दरवाजा अंदर से बंद था।अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया प्रेरणा की चीख सुनकर पड़ोसी भी आ गए। उन्होंने तेज धक्का देकर दरवाजा खोला।
देखा कि ईशांत फर्श पर नीचे पड़े थे। दर्द से कराह रहे थे। ईशांत ने सीने में तेज दर्द होने की बात कही। पत्नी पड़ोसियों की मदद से करीब 2 किमी दूर मेट्रो हॉस्पिटल लेकर गई। यहां हार्ट डॉक्टर न होने पर वह ईशांत को लेकर सुशीला जसवंतराय अस्पताल पहुंची। यहां डॉक्टर ने ईसीजी की। इसके बाद ईशांत को मृत घोषित कर दिया। ईशांत की मौत की खबर सुनते ही पत्नी प्रेरणा अस्पताल में ही बेसुध हो गईं। वह ईशांत के शव से लिपटकर जोर-जोर से रोने लगीं।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home
News Editor- (Jyoti Parjapati)